• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्ज संकट में फंसी स्पाइसजेट की नई मुसीबत

चीन जा रही स्पाइसजेट की कार्गो फ्लाइट कोलकाता लौटी

July 6, 2022
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट

June 2, 2026
एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

June 2, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति ने रचा इतिहास, मई में रिकॉर्ड 2.42 लाख वाहनों की बिक्री

June 2, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

June 2, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

परिवार तक पहुंचीं धमकियां, फिर भी नहीं डरे मनोज बाजपेयी

June 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

गावस्कर से प्रेरणा, वैभव की उड़ान; पिता की सीख ने बदली सोच

June 2, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का वक्त, अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

June 2, 2026
संस्कारों की पाठशाला: घर से शुरू होती है सीख

संस्कारों की पाठशाला: घर से शुरू होती है सीख

June 2, 2026
हनुमान जी की गदा: शक्ति नहीं, संयम का प्रतीक

हनुमान जी की गदा: शक्ति नहीं, संयम का प्रतीक

June 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जून 2026, मंगलवार

June 2, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 1, 2026
सिब्बल के ‘शर्म’ वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया पलटवार

सिब्बल के ‘शर्म’ वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया पलटवार

June 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चीन जा रही स्पाइसजेट की कार्गो फ्लाइट कोलकाता लौटी

कल भी हुई थी 3 की इमरजेंसी लैंडिंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2022
in देश, पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्ज संकट में फंसी स्पाइसजेट की नई मुसीबत

प्रतिनिधि छवि

कोलकाता:एविएशन कंपनी स्पाइसजेट विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। खबर आ रही है कि खराब मौसम रडार के कारण चीन जाने वाला स्पाइसजेट कार्गो विमान कोलकाता लौटा है।

स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, ”5 जुलाई, 2022 को स्पाइसजेट बोइंग 737 मालवाहक (कार्गो विमान) कोलकाता से चोंगकिंग के लिए जाने वाला था। टेक-ऑफ के बाद मौसम रडार मौसम नहीं दिखा रहा था। पीआईसी ने वापस कोलकाता लौटने का फैसला किया। कोलकाता में विमान सुरक्षित उतरा।”

आपको बता दें कि तकनीकी दिक्कतों के कारण मंगलवार को तीन विमानों की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। सुबह दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान में ईंधन संकेतक में गड़बड़ी आ गई। उसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर पर उतारना पड़ा। उस समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

स्पाइस जेट की एक और उड़ान, जो गुजरात के कांडला से मुंबई जा रही थी, उसमें करीब 23 हजार फुट की ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आ गई। इसकी भी आपात लैंडिंग करानी पड़ी। दिल्ली से पटना आ रही गो-एयर की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आ गई और पटना में लैंडिंग से 20 मिनट पहले फ्लाइट को दिल्ली वापस लाना पड़ा। विमान में 180 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

जांच में खामी नजर नहीं आई
पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान से संबंधित इस तरह की यह छठी घटना है। डीजीसीए सभी मामलों की बारीकी से जांच कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखने लगी। इसके कारण विमान को कराची की ओर मोड़ना पड़ा। कराची हवाई अड्डे पर विमान की जांच की गई, तो बाएं टैंक से कोई रिसाव नहीं पाया गया।

तकनीकी खराबी के बाद वापस लौटा गो-एयर का विमान
दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाले गो-एयर के विमान को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लाया गया। यहां पर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक, इस विमान को दोपहर 1.50 बजे पटना हवाई अड्डे पर उतरना था। लेकिन, तकनीकी खराबी के चलते इसकी लैंडिंग पटना में नहीं कराई जा सकी और विमान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे लाया गया।

कांडला जा रहे विमान का विंडशील्ड टूटा
कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के क्यू 400 विमान के विंडशील्ड में बीच हवा में तब दरार आ गई जब यह 23,000 फुट की ऊंचाई पर था जिसके बाद इसे मुंबई हवाई अड्डे पर प्राथमिकता के आधार पर उतारना पड़ा। नागर विमानन निदेशालय के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया। हालांकि, गनीमत रही कि विमान को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया। एक दिन में स्पाइस जेट के विमान में यह दूसरी घटना है।

लगातार सामने आ रही खामी

-19 जून को पटना से 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद ही विमानन कंपनी के विमान के इंजन में आग लग गई।
-19 जून को ही एक अन्य घटना में दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान को केबिन दाब समस्या की वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
-24 और 25 जून को अलग-अलग विमानों में ‘फ्यूजलेज डोर वार्निंग’ प्रणाली सक्रिय होने की वजह से, विमानों को बीच में यात्रा छोड़ कर वापस आना पड़ा।
-दो जुलाई को जबलपुर जा रही उड़ान तब वापस दिल्ली लौट आई जब करीब पांच हजार फुट की ऊंचाई पर चालक दल के सदस्यों ने केबिन में धुंआ देखा।
-मार्च 2021 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लखनऊ आ रहे इंडिगो के विमान को भी चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से कराची मोड़ा गया था।

Previous Post

ठप हुए इंस्टाग्राम और FB मैसेंजर: यूजर्स को मैसेजिंग में आ रही समस्या

Next Post

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार, 11 जुलाई के बाद कभी भी हो सकता है एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार

Next Post
पुणे पोर्श कांड पर पहली बार बोले एकनाथ शिंदे

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार, 11 जुलाई के बाद कभी भी हो सकता है एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट
  • एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक
  • मारुति ने रचा इतिहास, मई में रिकॉर्ड 2.42 लाख वाहनों की बिक्री
  • खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित
  • परिवार तक पहुंचीं धमकियां, फिर भी नहीं डरे मनोज बाजपेयी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In