• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

छात्र आत्महत्या सर्वे में उदासीन संस्थानों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी

October 14, 2025
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
पाक परमाणु धमकी पर आदित्य ठाकरे और ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल

मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

June 24, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

June 24, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

June 24, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा

June 24, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए नियम क्या हैं? 30-90 दिन वाले प्रावधानों पर सवाल

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की गिरावट का फायदा क्यों नहीं? पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

छात्र आत्महत्या सर्वे में उदासीन संस्थानों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 14, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

File Photo

डेस्क:देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती छात्र आत्महत्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि 57,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थान सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के सर्वेक्षण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश IIT, IIM, AIIMS और NIT शामिल हैं।

2018 से अब तक लगभग 98 छात्रों ने अपनी जान ली है, जिनमें से 39 आईआईटी, 25 एनआईटी, 25 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और 4 आईआईएम के छात्र शामिल हैं। लेकिन इस गंभीर समस्या के प्रति शैक्षणिक संस्थानों की उदासीनता ने सुप्रीम कोर्ट को निराश किया है। कोर्ट द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय पैनल की सर्वेक्षण प्रक्रिया में 57,000 शैक्षणिक संस्थानों ने सहयोग नहीं किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताई। वरिष्ठ अधिवक्ता और एमिकस क्यूरी अपर्णा भट ने कोर्ट को बताया कि 17 आईआईटी, 15 आईआईएम, 16 एम्स और 24 एनआईटी सहित कई प्रमुख संस्थानों ने चार बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद सर्वे में हिस्सा नहीं लिया। यह सर्वेक्षण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है ताकि कैंपस में बढ़ती आत्महत्याओं के कारणों और उनके समाधान का पता लगाया जा सके। भट ने बताया कि अब तक केवल 3,500 संस्थानों ने ही सर्वे में जवाब दिया है।

कोर्ट ने कहा, “यह पूरी कवायद छात्रों के हित में की जा रही है और सभी संस्थानों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस सर्वे में पूर्ण सहयोग करें ताकि राष्ट्रीय टास्क फोर्स इस विषय पर अपनी अंतरिम या अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सके।” पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार बार इन संस्थानों को सहयोग के लिए निर्देश दिए, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से ले और सभी संस्थानों को एक बार फिर सर्वे में सहयोग करने के लिए कहे। पीठ ने कहा, “हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लें और सभी संस्थानों को सहयोग करने के लिए प्रेरित करें।” इस दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने स्वेच्छा से छात्रों के हित में सभी आईआईटी को इस सर्वे में शामिल होने और राष्ट्रीय टास्क फोर्स के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी ली। वे अपने किसी और केस की सुनवाई के लिए मौजूद थे। कोर्ट ने उनके इस कदम की सराहना की।

अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम सभी संस्थानों को सर्वे में सहयोग करने का आखिरी मौका देना चाहेंगे। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो हमें कुछ ऐसे आदेश पारित करने पड़ सकते हैं जो संस्थानों को पसंद न आएं और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।” कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह इस पहलू को सभी संस्थानों को स्पष्ट कर दे।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक मल्टी टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसके प्रमुख सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज रविंद्र भट हैं। इस पैनल में मनोचिकित्सा और नैदानिक मनोविज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। पैनल को आत्महत्याओं के विभिन्न कारणों की पहचान करने और उनके समाधान सुझाने का काम सौंपा गया है। इन कारणों में रैगिंग, जातिगत भेदभाव, लिंग-आधारित भेदभाव, यौन उत्पीड़न, शैक्षणिक दबाव, आर्थिक बोझ, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कलंक, नस्ल, जनजातीय पहचान, विकलांगता, यौन अभिविन्यास, राजनीतिक विचार, धार्मिक विश्वास या अन्य आधारों पर भेदभाव शामिल हैं।

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति के वितरण में देरी के बारे में एमिकस की रिपोर्ट पर भी ध्यान दिया और केंद्र सरकार से इस पर जवाब मांगा। कोर्ट ने कहा, “हम जानना चाहेंगे कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी छात्रों को राशि वितरित करने में देरी क्यों हो रही है।” सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मानसिक सेहत और आत्महत्या की घटनाओं को गंभीरता से लेने का यह समय है और सभी संस्थानों को बिना किसी देरी के इस सर्वेक्षण में सहयोग करना चाहिए।

Previous Post

बिहार विधानसभा: अधिकांश विधायकों पर आपराधिक मामले

Next Post

शार्द अल-शेख में पीछे शहबाज शरीफ खड़े, ट्रंप ने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ पीएम मोदी की तारीफ की

Next Post
शार्द अल-शेख में पीछे शहबाज शरीफ खड़े, ट्रंप ने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ पीएम मोदी की तारीफ की

शार्द अल-शेख में पीछे शहबाज शरीफ खड़े, ट्रंप ने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ पीएम मोदी की तारीफ की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा
  • मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा
  • मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद
  • न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In