डेस्क रिपोर्ट:बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर गंभीर उथल-पुथल शुरू हो गई है। सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब लालू को अपनी किडनी दान कर सुर्खियों में आईं उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी। रोहिणी ने अपने पोस्ट में साफ लिखा कि यह कदम उन्होंने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज के कहने पर उठाया है।
गौरतलब है कि संजय यादव पर इससे पहले भी लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गंभीर आरोप लगा चुके हैं और कई मौकों पर उन्हें ‘जयचंद’ कहकर संबोधित करते रहे हैं। संजय को तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता है और आरजेडी में कई अहम राजनीतिक फैसलों के पीछे उनका दखल बताया जाता है।
संजय यादव कौन हैं, तेजस्वी से कैसे जुड़े?
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही गांव में 24 फरवरी 1984 को जन्मे संजय यादव पिछले एक दशक से अधिक समय से तेजस्वी के साथ जुड़े हुए हैं। कंप्यूटर साइंस में एमएससी और एमबीए करने के बाद उन्होंने दिल्ली की कई एमएनसी में नौकरी की।
डेटा एनालिसिस और राजनीति-सामाजिक समीकरणों की समझ के कारण वे तेजस्वी के विश्वस्त सर्कल में शामिल होते गए और आज आरजेडी में लालू परिवार के बाद एक बेहद प्रभावशाली नाम माने जाते हैं। बताया जाता है कि उनकी और तेजस्वी की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी।
कौन हैं रमीज, जिनका ज़िक्र रोहिणी ने किया?
रोहिणी के पोस्ट में सामने आए रमीज यूपी के बलरामपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। वे पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर के परिवार से ताल्लुक रखते हैं और तेजस्वी के पुराने मित्र माने जाते हैं। पार्टी के भीतर जो भी हलचल है, उसमें रमीज की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
तेज प्रताप का निशाना: ‘जयचंद’
पार्टी से किनारे किए जा चुके तेज प्रताप यादव लंबे समय से संजय यादव को ‘जयचंद’ कहकर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए संजय पर कटाक्ष किया।
चुनाव परिणामों के बाद तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी को भी निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘फेलस्वी’ कहा और मोदी-शाह की खुलकर तारीफ की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा—
“जयचंदों की करारी हार हुई है… इन लोगों ने आरजेडी को अंदर से खोखला कर दिया, इसलिए तेजस्वी आज फेलस्वी हो गया।”












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

