बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट किया है कि उनके पिता ठीक हैं। बता दें कि धर्मेंद्र की टीम ने पहले उनके निधन की पुष्टि की थी। इसके बाद उनकी बेटी ईशा ने खबर का खंडन किया। उन्होंने बताया कि पिता ठीक रिकवर हो रहे हैं।
ईशा ने किया ये पोस्ट
ईशा ने लिखा है कि लोग जल्दबाजी में गलत खबरें फैला रहे हैं। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर हो रहे हैं। हम सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। पापा की स्पीडी रिकवरी की प्रार्थना के लिए शुक्रिया।
इस वक्त धर्मेन्द्र का पूरा परिवार हॉस्पिटल में मौजूद है। खबर है कि अमेरिका से उनकी बेटियों अजीता देओल और विजेता को भी बुलाया गया है। एक्टर के निधन की खबर से इस वक्त केवल उनके परिवार और अपनों में ही नहीं बल्कि देश भर में शोक की लहर है। बीती रात से ही हॉस्पिटल के बाहर माहौल भारी नजर आ रहा था। घर के तमाम लोगों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सभी बड़े-बड़े सितारों की भीड़ ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बाहर नजर आई। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल सभी रात हॉस्पिटल के बाहर दिखे और उनके चेहरे की उदासी साफ-साफ पढ़ी जा रही थी। इस वक्त उनके लिए पूरा देश शोक में डूब गया है।
31 अक्टबर को हुए थे हॉस्पिटलाइज
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक तरफ जहां खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से एडमिट किया गया था। वहीं उनके करीबी सूत्रों ने बताया था कि उन्हें नॉर्मल रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
बताया गया था- क्यों हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था, ‘रूटीन चेकअप होने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। चूंकि वह 89 वर्ष के हैं, इस उम्र में रोजाना ट्रैवल थका देने वाला हो सकता है। इसलिए, उन्होंने रोज-रोज आने-जाने के बजाय खुद अस्पताल में रहकर सभी टेस्ट एक साथ करवाने का फैसला किया थै।’ बताया ये भी गया था कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इस समय अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन इसके साथ अपने पिता के हेल्थ पर कड़ी नजर रख रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट्स का अपडेट ले रहे हैं।’
मिलने जा रहे वेल विशर्स
पूरा देओल परिवार अस्पताल में ही है। बता दें, बीते दिन सलमान खान, शाहरुख खान, अमीषा पटेल और गोविंदा दिग्गज एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
इस उम्र में भी काफी एक्टिव
उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और लगातार अपने हल्के-फुल्के व्यायाम करने या फिर सैर करने के वीडियो या फोटो डालते रहते हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने एक यॉट की सवारी करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी के साथ नजर आए थे और उनके काम को खूब सराहा गया था।
धर्मेंद्र की बॉलीवुड में उपलब्धियां
धर्मेंद्र को आजादी के बाद बॉलीवुड के सबसे कामयाब और लोकप्रिय कलाकारों में गिना जाता है। शोले (1975), चुपके चुपके (1975), अनुपमा (1966), फूल और पत्थर (1966), धरम वीर (1977) और राम बलराम (1980) उनकी सुपरहिट और यादगार फिल्मों में गिनी जाती हैं। अपनी पर्सनैलिटी, लुक्स और दमदार अंदाज की वजह से उन्हें ‘बॉलीवुड का हीमैन’ टाइटल दिया गया। धर्मेंद्र 2004 में भाजपा के टिकट पर बठिंडा से लोकसभा सांसद भी रहे थे। हालांकि सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका सीमित रही, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वे हमेशा केंद्र में रहे।
नोट: पूर्व सूचना धर्मेंद्र की टीम से पुष्टि के बाद पब्लिश की गई थी, जिसका हमें खेद है। “On The Dot” धर्मेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना करता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
