• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली CM के तौर पर आसान नहीं आतिशी की राह, सामने कौन सी चुनौतियां?

दिल्ली CM के तौर पर आसान नहीं आतिशी की राह, सामने कौन सी चुनौतियां?

September 18, 2024
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली CM के तौर पर आसान नहीं आतिशी की राह, सामने कौन सी चुनौतियां?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 18, 2024
in एनसीआर, ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली CM के तौर पर आसान नहीं आतिशी की राह, सामने कौन सी चुनौतियां?

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपने के साथ ही आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले विधायक दल की बैठक में नए सीएम चेहरे के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई। आतिशी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में सीएम के रूप में काम करूंगी। मैं अगले कुछ महीने एक ही लक्ष्य के साथ काम करूंगी कि केजरीवाल को दोबारा सीएम पद पर बैठाया जाए। ऐसे में जब चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं सीएम के तौर पर आतिशी के सामने बड़ी चुनौतियां होंगी।

विपक्ष के हमलों का कामकाज से देना होगा जवाब

ऐसे में जब विपक्ष बार-बार दिल्ली सरकार पर कुप्रबंधन के आरोप लगा रहा है। वह लगातार तीखे हमले कर रहा है। आतिशी को सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। उनको सुनिश्चित करना होगा कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख परियोजनाएं और योजनाएं पटरी पर लौट आएं क्योंकि अरविंद केजरीवाल के पांच महीने जेल में रहने के कारण काम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

केजरीवाल के वादों को करना होगा पूरा

ऐसे में जब दिल्ली सरकार सड़क, जलापूर्ति, सीवर, दवा समेत बुनियादी सेवाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए चुनौतियों से जूझ रही है। यही नहीं जब कथित तौर पर धन की कमी का हवाला दिया जाता रहा है। आतिशी के सामने विकास कार्यों को धरातल पर दिखाने की बड़ी चुनौती होगी। कम समय के लिए सीएम रहने के दौरान आतिशी को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत दिल्ली में पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये मानदेय देने के केजरीवाल के वादे को भी अमल में लाना होगा।

कैबिनेट गठन, वरिष्ठ नेताओं को भी लेना होगा साथ

वहीं अधिकारियों ने बताया कि आतिशी के सामने सबसे प्रमुख कार्यों में नई कैबिनेट का गठन होगा। इसमें आतिशी को उन चेहरों को प्राथमिकता देनी होगी जो उनके और अरविंद केजरीवाल के इशारों को समझते हुए तेजी से कार्यों को आगे बढ़ा सकें। आतिशी को पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं का भी विश्वास जीतना होगा। इससे विपक्ष के हमलों से निपटने में आसानी होगी।

इन योजनाओं को अमल में लाना होगा

अधिकारियों ने यह भी बताया कि आतिशी के सामने ग्रुप ‘ए’ तैनाती के लिए जरूरी ‘नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी’ (एनसीसीएसए) की बैठक आयोजित करना, सेवाओं को घर तक पहुंचाने की योजना को फिर शुरू करना, दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल नीति 2.0 और सौर नीति को मंजूरी देने जैसे कार्यों को धरातल पर उतारना शामिल है।

सड़क, स्वास्थ्य, सीवर, जलापूर्ति करनी होगी दुरुस्त

ऐसे में जब सर्दियां शुरू होने वाली हैं आतिशी के सामने प्रदूषण की समस्या पर भी रोकथाम की चुनौती होगी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे में जब चुनाव के चंद महीने बचे हैं, आतिशी सड़क, जलापूर्ति, सीवर, प्रदूषण, सब्सिडी के वितरण और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के वेतन संशोधन से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में व्यस्त रहेंगी। साथ ही बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं पर लंबित कार्यों करने पर जोर देंगी।

 

Previous Post

बांग्लादेश में अब फैसला ‘ऑन द स्पॉट’, आर्मी अफसरों को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति

Next Post

जम्मू-कश्मीर में पहले फेज के लिए वोटिंग आज, जानें कहां-कहां पड़ेंगे वोट

Next Post
जम्मू-कश्मीर में पहले फेज के लिए वोटिंग आज, जानें कहां-कहां पड़ेंगे वोट

जम्मू-कश्मीर में पहले फेज के लिए वोटिंग आज, जानें कहां-कहां पड़ेंगे वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
  • कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी
  • आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In