डेस्क:दिल्ली बम धमाके से जुड़ी एक और संदिग्ध लाल रंग की कार मिल गई है। लाल रंग की इकोस्पोर्ट (EcoSport) कार को फरीदाबाद पुलिस ने खोज निकाला है। यह का खंडावली गांव के पास खड़ी मिली थी। फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि कुछ देर पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस लाल रंग की इकोस्पोर्ट्स कार के लिए अलर्ट जारी किया था।
दिल्ली पुलिस के अलर्ट के बाद इस लाल रंग की एसयूवी की खोज शुरू हो गई थी। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी होने के संदेह में फरीदाबाद पुलिस ने एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट (EcoSport) कार (नंबर DL 10 CK 0458) को अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार खंडावली गाँव के पास खड़ी मिली थी।
इससे दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर उन नबी, से जुड़ी होने के संदेह में लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) कार के लिए अलर्ट जारी किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह संदिग्ध वाहन उमर उन नबी के नाम पर ही पंजीकृत है। दिल्ली पुलिस ने कार का विवरण यूपी और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा किया है।
दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार,जांच से पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई आई20 (Hyundai i20) के अलावा एक और कार थी। इसके बाद, दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford Eco Sport) कार को ढूंढ़ने और उसकी तलाश करने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस कार की तलाश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी इस लाल कार के बारे में सतर्क कर दिया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
