• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पवन खेड़ा

दो वोटर आईडी के आरोप में घिरे पवन खेड़ा, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

September 2, 2025
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी

July 12, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव

July 12, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

July 12, 2026
उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

दो वोटर आईडी के आरोप में घिरे पवन खेड़ा, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पवन खेड़ा

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाया, जिसके बाद दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने खेड़ा को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। उन्हें यह नोटिस एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराने के लिए जारी किया गया है और उनसे छह दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। यह मामला तब चर्चा में आया जब भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता पर निशाना साधा और उनके पास दो वोटर आईडी होने व उनका नाम दो लोकसभा क्षेत्रों में होने का आरोप लगाया। उधर इस मामले में खेड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है और उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए आयोग की प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा, ‘राहुल गांधी ने जोर-जोर से वोट चोरी चिल्लाया। लेकिन जैसे वो यह बताना भूल गए थे कि उनकी मां सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिक बनने से पहले ही भारत की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया था, वैसे ही अब ये बात सामने आई है कि गांधी परिवार से अपनी नजदीकी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय EPIC नंबर हैं (जंगपुरा और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों में, जो क्रमशः पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीटों के अंतर्गत आते हैं)।’

इसके आगे अपनी पोस्ट में अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से इस बारे में जांच करने का अनुरोध करते हुए लिखा, ‘अब चुनाव आयोग को यह जांच करनी है कि पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय EPIC नंबर कैसे हैं और क्या उन्होंने कई बार मतदान किया, जो चुनावी कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘खेड़ा यह मानकर चल रहे हैं कि एक से ज्यादा वोट रखना अपराध नहीं है और बिहार में मतदाताओं को गुमराह करने, मतभेद पैदा करने और भारत की मज़बूत चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए दुर्भावनापूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।’

आगे मालवीय ने तंज कसते हुए लिखा, ‘रिकॉर्ड के लिए बता रहा हूं, राहुल गांधी ने अभी तक बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के बारे में लगाए गए फर्जी आरोपों की जांच की मांग के लिए शपथ पत्र पर औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है। यह तो बताने की जरूरत नहीं कि सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में गड़बड़ी के आरोपों वाले मामले को पहले ही खारिज कर चुका है।’

भाजपा नेता ने आगे लिखा, ‘सच तो साफ है: कांग्रेस पूरी तरह से वोट चोर है। इसलिए वे सबको एक ही ब्रश से कलंकित करना चाहते हैं। बहुत लंबे समय से, उन्होंने हमारी चुनावी व्यवस्था को विकृत किया है, अवैध घुसपैठियों और गैर-भारतीयों को वैध बनाकर जनादेश चुराया है, और अब उन्हें चिंता है कि चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई विशेष गहन समीक्षा (SIR) उन्हें और बेनकाब कर देगी। अब समय आ गया है कि भारत को यह एहसास हो कि राहुल गांधी हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं।’

उधर अपने ऊपर लगे आरोपों पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी भी तो यही बातें कर रही है, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर हम यही सवाल तो उठा रहे हैं। यह सूची तमाम भाजपा नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग के पास भी उपलब्ध है। कांग्रेस बार-बार सूची मांगती है, लेकिन उसे कभी नहीं मिलती। हमें बीजेपी से पता चलता है कि हमारे नाम कहां-कहां हैं। मैं चुनाव आयोग से जानना चाहता हूं कि मेरे नाम पर नई दिल्ली विधानसभा में किससे वोट करवा रहे हैं। मुझे सीसीटीवी फुटेज चाहिए वहां की, कि अबतक मेरा नाम वहां पर क्यों है। मैंने साल 2016 में उस इलाके को छोड़ दिया था, तब मैंने नाम कटवाने की जो भी प्रक्रिया थी, उसका पालन करते हुए आवेदन किया था, लेकिन मेरा नाम अभी भी वहां पर क्यों है? भारत के हर निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे सैकड़ों-हजारों नाम हैं। इनका दुरुपयोग भी हो रहा है।’

खेड़ा ने कहा कि सूची ठीक करना चुनाव आयोग का काम है और कई बार सूची ठीक करने की प्रक्रिया चलाई गई है इसके बावजूद उनका नाम नहीं हटाया जा रहा है तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि यही आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगा रहे हैं कि मतदाता सूची में आयोग गड़बड़ी करता है। आयोग को बताना चाहिए कि वह जिस क्षेत्र में नौ साल से नहीं हैं उनके नाम पर वहां किससे मतदान कराया जा रहा है। आयोग के साथ मिलकर भाजपा इसी तरह के फर्जी मतदान करवा रही है और यही आरोप गांधी भी लगा रहे हैं।

उधर भाजपा की तरफ से इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद मंगलवार शाम को चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर दिया। इस बारे में नई दिल्ली जिला के निर्वाचन कार्यालय ने कांग्रेस नेता को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराने के लिए नोटिस भेजते हुए उनसे इस बारे में जवाब मांगा। नोटिस में अधिकारी ने कहा, ‘मेरे संज्ञान में लाया गया है कि आपने एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है, जैसा कि आप जानते ही होंगे, एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकृत होना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। अतः, आपको निर्देश दिया जाता है कि आप कारण बताएं कि उक्त अधिनियम के अंतर्गत आपके विरुद्ध कार्रवाई क्यों न की जाए। आपका उत्तर इस कार्यालय में दिनांक 8 सितंबर 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।’

Previous Post

जोधपुर में बड़ा हादसा टला: भीड़ पर चढ़ा बुलडोजर, महिलाओं की चीख-पुकार से मचा हड़कंप

Next Post

भारत का स्पष्ट संदेश: दबाव में नहीं करेंगे ट्रेड डील की बातचीत

Next Post
पीयूष गोयल

भारत का स्पष्ट संदेश: दबाव में नहीं करेंगे ट्रेड डील की बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी
  • इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव
  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
  • नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक
  • ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In