डेस्क:फरीदाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर मार डाला और उसका शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। इस मामले में परिजनों ने मृतक की गुमशुदगी का केस पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मृतक के दोस्त हैं ।
मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है। यहां के आईएमटी फरीदाबाद इलाके में तीन दोस्त मिलकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उन लोगों में लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान हरिचंद और हनीश नाम के दो आरोपियों ने प्रेमपाल नाम के अपने ही दोस्त को खूब पीटा और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने प्रेमपाल के शव को झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए। इस मामले की जांच कर रही पुलिस को जब लाश मिली तो उसका खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सोमवार का है। सोमवार को प्रेमपाल के बुजुर्ग पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पिता ने कहा कि उनका बेटा 1 अक्टूबर से ही लापता है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रेमपाल के पिता सुखनलाल ने कहा कि उनका बेटा 1 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे लापता हो गया। पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास मोबाइल नहीं है। उसकी पहचान बताते हुए पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने नीली जींस और नीली टी-शर्ट पहनी हुई थी।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ऐक्शन की शुरुआत कर दी। पुलिस सोमवार को को मच्छगर गांव के हरिचंद और हनीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि प्रेमपाल की हत्या करने के बाद उन लोगों ने उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उनसे पूछताछ करने के लिए तीन दिन की हिरासत में लिया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
