• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ड्रोन की तैनाती से चीन होगा चारों खाने चित, लद्दाख के लिए सेना ने बनाया खास प्लान

ड्रोन की तैनाती से चीन होगा चारों खाने चित, लद्दाख के लिए सेना ने बनाया खास प्लान

October 17, 2022
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग

June 30, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

“हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र

June 30, 2026
वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

June 30, 2026
मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 30, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन

June 30, 2026
ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

June 30, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, बैंक खातों को फ्रीज करने की याचिका पर तुरंत राहत नहीं

June 30, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह पर विपक्ष का हमला तेज, ओम बिरला को सौंपा नोटिस

June 30, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल अटका, मॉनसून सत्र में नहीं आएगी रिपोर्ट

June 30, 2026
आसाराम

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत, फिलहाल जमानत देने से इनकार

June 30, 2026
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

June 30, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम के दौरान जहरीली कैप्सूल वितरण मामला: आरोपी के खिलाफ जांच तेज

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ड्रोन की तैनाती से चीन होगा चारों खाने चित, लद्दाख के लिए सेना ने बनाया खास प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 17, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ड्रोन की तैनाती से चीन होगा चारों खाने चित, लद्दाख के लिए सेना ने बनाया खास प्लान

File Photo

नई दिल्ली:भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में कई बिंदुओं पर टकराव की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। भारतीय सेना को कई मोर्चों पर सफलता मिली है, लेकिन डेप्सांग समेत कुछ ऐसे बिंदु हैं, जिसपर दोनों देशों की बातचीत चल रही है। भारत ने भी सीमा पर 350 आर्टिलरी सिस्टम और हॉवित्जर की तैनाती की, जिसके बाद अब खास प्लान बनाया है।सेना ने चीन को चारों खाने चित करने के लिए लंबी दूरी तक नजर बनाए रखने वाले विभिन्न प्रकार के ड्रोन और निगरानी उपकरणों की खरीद शुरू कर दी है। 80 मिनी रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (RPAS), 10 रनवे-इंडिपेंडेंट RPAS, 44 अपग्रेडेड लॉन्ग-रेंज सर्विलांस सिस्टम और 106 इनर्टियल नेविगेशन सिस्टम की स्वदेशी खरीद के लिए RFP (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) अगले कुछ दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे। अभी आर्मी के एविएशन विंग द्वारा बड़े अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स जैसे इजरायली हेरॉन और सर्चर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नए छोटे RPAS की रेंज 15-20 किलोमीटर से लेकर 60-90 किलोमीटर तक की होती है।  ऊंचे इलाकों में सर्विलांस के लिए ये अच्छी तरह परफॉर्म करते हैं। ये RPAS लुटेरिंग मूनिशन या कामिकेज़ ड्रोन से अलग हैं। इसके अलावा स्वायत्त निगरानी और सशस्त्र ड्रोन स्वार (A-SADS) भी सेना की मजबूती के लिए खरीदे जा रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने हाल ही में कहा था कि पिछले दो वर्षों में पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाकों में सीमा बुनियादी ढांचे का महत्वपूर्ण स्तर विकसित किया गया है।

लद्दाख गतिरोध के दौरान कई हथियारों की तैनाती
इसमें 35,000 सैनिकों के आवास के साथ-साथ 450 टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों के लिए गैरेज शामिल हैं। इसके अलावा 350 आर्टिलरी सिस्टम और हॉवित्जर भी हैं। लद्दाख में ढाई महीने से चल रहे गतिरोध के चलते कई तरह के हथियारों की तैनाती की गई है। इसमें 105 मिमी फील्ड गन, बोफोर्स हॉवित्जर, अपगन धनुष, शारंग तोपों से लेकर नए M-777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर और K-9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन तक शामिल हैं। स्वदेशी पिनाका मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम की भी तैनाती है।

30-40 किमी होती है आर्टिलरी गन की रेंज
बता दें कि आर्टिलरी गन की स्ट्राइक रेंज 30 से 40 किमी तक होती है, वहीं रॉकेट 90 किमी तक जा सकते हैं। दिन और रात की क्षमता वाले नए RPAS की फॉर्वर्ड पोस्ट्स द्वारा जरूरत होगी। एक स्वदेशी LORROS (लंबी दूरी की टोही और ऑब्जर्वेशन सिस्टम) की भी टेस्टिंग शुरू होने वाली है। मौजूदा इजरायली लोरोस को दो दशक पहले शामिल किया गया था। वहीं, सेना ने बताया है कि नए मैन-पोर्टेबल मिनी-आरपीएएस, जिसका कुल वजन 15 किलोग्राम है, की मिशन रेंज 15 किलोमीटर से कम नहीं होनी चाहिए और कम से कम 90 मिनट की ऑपरेशनल क्षमता होनी ही चाहिए।

हाल ही में हुई है एक और दौर की वार्ता
पिछले शुक्रवार को भारत और चीन के बीच एक और दौर की बातचीत हुई। राजनयिक स्तर की बातचीत के इस दौर में भी कोई भी सफलता नहीं मिली। दोनों पक्षों ने बताया कि वे बॉर्डर पर बाकी बचे मुद्दों का हल निकालने के लिए आगे भी बातचीत करते रहेंगे। मालूम हो कि भारत और चीन के बीच मई 2020 से ही लद्दाख में तनातनी जारी है। इस दौरान, 50 हजार से ज्यादा सैनिकों की तैनाती भी की गई। लगभग दो दर्जन बैठकों के बाद दोनों ने पैंगोंग त्सो, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स के किनारों से सैनिकों को वापस बुला लिया, लेकिन अब भी डेप्सांग और डेमचोक के बिंदुओं को लेकर मामला नहीं सुलझ सका है।

Previous Post

दशक की सबसे भीषण बाढ़ झेल रहा यह अफ्रीकी देश, अब तक 603 मरे; भुखमरी के हालात

Next Post

अंधेरी उपचुनाव में एकनाथ शिंदे को झटका, खेमे के MLA ने की उद्धव ठाकरे के कैंडिडेट को निर्विरोध जिताने की अपील

Next Post
पुणे पोर्श कांड पर पहली बार बोले एकनाथ शिंदे

अंधेरी उपचुनाव में एकनाथ शिंदे को झटका, खेमे के MLA ने की उद्धव ठाकरे के कैंडिडेट को निर्विरोध जिताने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग
  • “हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र
  • वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान
  • मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In