• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ड्रोन से दागी गई लक्ष्यभेदी मिसाइल, भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा

ड्रोन से दागी गई लक्ष्यभेदी मिसाइल, भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा

July 25, 2025
सौरभ भारद्वाज

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान

April 27, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए

April 27, 2026
बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

April 27, 2026
लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

April 27, 2026
बातचीत या दबाव—कहाँ खत्म होती है कूटनीति, कहाँ शुरू होता है टकराव?

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव

April 27, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

देशभर में 51.8 लाख एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार ने आपूर्ति पर कसा नियंत्रण

April 27, 2026
हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

केजरीवाल ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा—न्याय व्यवस्था से उठ गया भरोसा

April 27, 2026
अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

April 27, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का अहम फैसला: ‘F-off’ टिप्पणी को नहीं माना यौन उत्पीड़न

April 27, 2026
गर्मी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हीटवेव अलर्ट

April 27, 2026
ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

April 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल, भारत में कीमतें स्थिर

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ड्रोन से दागी गई लक्ष्यभेदी मिसाइल, भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 2 mins read
A A
0
ड्रोन से दागी गई लक्ष्यभेदी मिसाइल, भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा

कर्नूल। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ड्रोन से लॉन्च की जाने वाली लक्ष्यभेदी मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा आंध्र प्रदेश के कर्नूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज में किया गया। इस रेंज को NOAR भी कहा जाता है। यह मिसाइल आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, जिसमें दुश्मन के ठिकानों को न्यूनतम जोखिम के साथ नष्ट करने की क्षमता शामिल है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपनी गति, सटीकता और लक्ष्य को नष्ट करने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO और इसके पार्टनर्स को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा मिला है। DRDO ने UAV लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 के फ्लाइट ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए DRDO, उनके उद्योगिक साझेदारों, डेवलपमेंट कंपीटेंट प्रोडक्शन पार्टनर्स, MSMEs और स्टार्टअप्स को बधाई। यह सफलता दर्शाती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को आत्मसात करने और उत्पादन करने में सक्षम है।”

ULPGM-V3 का यह वर्जन पूर्ववर्ती V2 वेरिएंट का एडवांस रूप है, जिसे DRDO की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी द्वारा तैयार किया गया था। V2 वेरिएंट में मल्टीपल वॉरहेड कॉन्फिगरेशन की सुविधा थी, जबकि V3 में और अधिक एडवांस तकनीकें शामिल की गई हैं, जैसे कि इमेजिंग इन्फ्रारेड सीकर और ड्यूल थ्रस्ट प्रोपल्शन सिस्टम, जिससे इसकी रेंज और मारक क्षमता दोनों में वृद्धि हुई है।

ULPGM सिस्टम को हल्के वजन, उच्च सटीकता और विभिन्न प्रकार के हवाई प्लेटफॉर्म्स के अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह युद्धक्षेत्र में रणनीतिक लचीलापन प्रदान करती है। यह मिसाइल विशेष रूप से मानव रहित हवाई वाहनों यानी UAV के माध्यम से लॉन्च की जा सकती है, जिससे यह दुश्मन की चौकसी के बावजूद गुप्त हमले करने में सक्षम बनती है।

In a major boost to India’s defence capabilities, @DRDO_India has successfully carried out flight trials of UAV Launched Precision Guided Missile (ULPGM)-V3 in the National Open Area Range (NOAR), test range in Kurnool, Andhra Pradesh.

Congratulations to DRDO and the industry… pic.twitter.com/KR4gzafMoQ

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 25, 2025

यह मिसाइल ड्रोन से लॉन्च होने वाली तीसरी पीढ़ी की प्रणाली है, जो इसे पहले के मॉडलों से और अधिक उन्नत बनाती है। यूएलपीजीएम-वी3 में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम, जीपीएस स्पूफिंग और लेजर-आधारित नष्ट करने की तकनीक शामिल है, जो इसे एकल या झुंड में आने वाले ड्रोन खतरों को निष्क्रिय करने में सक्षम बनाती है। यह प्रणाली चार किलोमीटर की रेंज में खतरों को पहचानने और नष्ट करने में सक्षम है।

DRDO ने कर्नूल के NOAR रेंज को अत्याधुनिक तकनीकी परीक्षणों के लिए प्रमुख स्थल के रूप में विकसित किया है। हाल ही में यहां उच्च-ऊर्जा लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियारों के भी सफल परीक्षण किए गए थे, जिनमें फिक्स्ड-विंग UAVs और स्वार्म ड्रोन को निष्क्रिय करने वाली प्रणालियां भी शामिल थीं।

Previous Post

इंस्टा कॉमेंट बना हत्या की वजह, तीन दोस्त गिरफ्तार

Next Post

एडल्ट कंटेंट परोसने वाले उल्लू, बिग शॉट्स समेत 25 ऐप्स को सरकार ने किया बैन

Next Post
एडल्ट कंटेंट परोसने वाले उल्लू, बिग शॉट्स समेत 25 ऐप्स को सरकार ने किया बैन

एडल्ट कंटेंट परोसने वाले उल्लू, बिग शॉट्स समेत 25 ऐप्स को सरकार ने किया बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान
  • राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए
  • बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा
  • लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In