• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता बनर्जी

दुर्गापुर गैंगरेप पर ममता बनर्जी का बयान: ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए’

October 12, 2025
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

‘व्यक्तिपूजा नहीं चलेगी’: नारेबाजी पर भड़के खरगे, संगठन अनुशासन पर जोर

June 22, 2026
मीना कुमारी और चंबल के बीहड़ों का अनोखा किस्सा: डाकू ने चाकू पर लिया था ऑटोग्राफ

जिस घर को अपनी कमाई से खरीदा, उसी से निकाल दी गई थीं मीना कुमारी

June 22, 2026
शुरुआती करियर में ताने और टिप्पणियां: माधुरी दीक्षित का भावुक खुलासा

शुरुआती करियर में ताने और टिप्पणियां: माधुरी दीक्षित का भावुक खुलासा

June 22, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

इस सप्ताह बैंकिंग कार्य न टालें, लगातार छुट्टियों का रहेगा असर

June 22, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 22, 2026
बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

दुर्गापुर गैंगरेप पर ममता बनर्जी का बयान: ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 12, 2025
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता बनर्जी

डेस्क:पश्चिम बंगाल में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था। लड़की ओडिशा की रहने वाली है और रात में अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए गई थी, जिसके बाद अचानक से तीन अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और मेडिकल कॉलेज के कैंपस के पास उसके साथ बलात्कार किया। मामले के वक्त लड़की का दोस्त घटनास्थल से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध भूमिका के कारण एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।

एमबीबीएस छात्रा के साथ गैंगरेप पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह एक निजी कॉलेज है। तीन हफ्ते पहले ओडिशा में समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया था। ओडिशा सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है? लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। वह रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई? जहां तक ​​मुझे पता है, घटना जंगल के इलाके में हुई थी। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। जांच जारी है। मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों और विशेष रूप से लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा, “…लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज से) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी। यह एक वन क्षेत्र है। पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे… जब ऐसा दूसरे राज्यों में होता है, तो यह भी निंदनीय है। ऐसी घटनाएं मणिपुर, यूपी, बिहार, ओडिशा में हुई हैं, हमें भी लगता है कि सरकार को वहां कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे राज्य में, हमने 1-2 महीने के भीतर लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी देने का आदेश दिया।”

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं की है। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह बेहद संवेदनशील मामला है और हम आगे की जानकारी बाद में देंगे।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने परानागंज काली बाड़ी श्मशान घाट से सटे जंगल में अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के आसपास के गांवों में व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके के जंगलों में तलाशी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को बताया था कि ओडिशा की एक मेडिकल छात्रा के साथ दुर्गापुर में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे लड़की के माता-पिता ने ‘न्यू टाउनशिप’ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जिस निजी कॉलेज एवं अस्पताल में पढ़ती थी वहीं उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत में ‘‘सुधार’’ बताया जा रहा है और उसने पुलिस अधिकारियों को अपना बयान दे दिया है।

Previous Post

प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Next Post

वेस्टइंडीज का फाइटबैक, तीसरे दिन स्कोर 173/2:भारत से 97 रन पीछे

Next Post
क्रिकेट का असमान मुकाबला: वेस्टइंडीज 162 पर ढेर, भारत हावी

वेस्टइंडीज का फाइटबैक, तीसरे दिन स्कोर 173/2:भारत से 97 रन पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज
  • “मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान
  • “पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
  • मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
  • महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In