• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ईश्वरप्पा की बगावत, गौड़ा भी नाराज; कर्नाटक में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें

ईश्वरप्पा की बगावत, गौड़ा भी नाराज; कर्नाटक में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें

March 23, 2024
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 6, 2026
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

July 6, 2026
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

July 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

ईश्वरप्पा की बगावत, गौड़ा भी नाराज; कर्नाटक में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 23, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
ईश्वरप्पा की बगावत, गौड़ा भी नाराज; कर्नाटक में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें

नई दिल्ली। दक्षिण भारत में भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक में भाजपा के कई बड़े नेताओं की नाराजगी पार्टी के लिए दिक्कतें खड़ी कर सकती हैं। पार्टी ने मौजूदा दस सांसदों को इस बार टिकट नहीं दिया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील शामिल हैं। राज्य में पार्टी के बड़े नेता के. ईश्वरप्पा ने तो पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद वी. वाय राघवेंद्र के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है।

भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में सबसे अहम मिशन दक्षिण है। यहां की 131 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास अभी 29 सीटें हैं। इनमें 25 कर्नाटक और चार तेलंगाना में जीती थी। इस बार भाजपा दक्षिण से कम से कम 50 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने दक्षिण के लगातार दौरे करने के साथ नए गठबंधन और नई रणनीति तैयार की है। इसमें कर्नाटक में अपनी ताकत को बरकरार रखना सबसे ऊपर है।

भाजपा ने कर्नाटक के दुर्ग को बचाए रखने के लिए जेडीएस के साथ तालमेल भी किया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने राज्य की 28 में से तीन सीट हासन, कोलार एवं मंड्या जेडीएस को देने का फैसला किया है। बाकी 25 सीटों पर वह खुद लड़ेगी। भाजपा ने कर्नाटक के लिए अब तक 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें दस सांसदों को फिर से टिकट दिया गया है। एक की सीट बदली गई है और एक की पत्नी को टिकट दिया गया है। बाकी के टिकट काटे गए हैं। इसके बाद पार्टी में नाराजगी सामने आने लगी।

टिकट काटे जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने सक्रिय राजनीति से दूरी का ऐलान किया है। सबसे ज्यादा दिक्कत के. ईश्वरप्पा की ओर से आ रही है। ईश्वरप्पा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दुरप्पा पर उनके बेटे को टिकट न देने का आरोप लगाया है। वह उनके बेटे वी. वाय राघवेंद्र की उम्मीदवारी का भी विरोध कर रहे हैं। ईश्वरप्पा ने राघवेंद्र के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिमोगा में अपने कार्यक्रम में परोक्ष रूप से नाराजगी जता चुके हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी टिकट कटने से नाराज हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में हार के बाद हाशिए पर गए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि भी नाराज बताए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद भाजपा की दिक्कतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं। अब बड़े नेताओं की नाराजगी और परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि, पार्टी को प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और राम मंदिर से बने माहौल को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

Previous Post

होली पर 40 डिग्री के पार हो सकता है तापमान,14 शहरों में सबसे अधिक खतरा

Next Post

CAA लागू नहीं होता तो BJP को बंगाल में होता घाटा, 8 सीटों पर सीधा असर

Next Post
CAA लागू नहीं होता तो BJP को बंगाल में होता घाटा, 8 सीटों पर सीधा असर

CAA लागू नहीं होता तो BJP को बंगाल में होता घाटा, 8 सीटों पर सीधा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
  • उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी
  • 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग
  • ‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In