• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पूर्वी-दिल्ली सीट पर BJP Vs AAP में टक्कर, जानें यहां का चुनावी इतिहास

पूर्वी-दिल्ली सीट पर BJP Vs AAP में टक्कर, जानें यहां का चुनावी इतिहास

March 10, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पूर्वी-दिल्ली सीट पर BJP Vs AAP में टक्कर, जानें यहां का चुनावी इतिहास

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 10, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्वी-दिल्ली सीट पर BJP Vs AAP में टक्कर, जानें यहां का चुनावी इतिहास

नई दिल्ली। परिसीमन के बाद 58 वर्ष पहले अस्तित्व में आई पूर्वी-दिल्ली लोकसभा सीट सात संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यहां पंजाबी, ब्राह्मण, गुर्जर, दलित, मुस्लिम और उत्तराखंड के मतदाताओं की संख्या काफी है। इस सीट पर अब तक 15 बार चुनाव हुए। 2014 को छोड़ दें तो बाकी सभी में कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला रहा, लेकिन इस बार गठबंधन में यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) के हिस्से में आई हैं। ‘आप’ ने कोंडली से विधायक कुलदीप को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी यहां अपने उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया।

वर्ष 1967 में पहली बार चुनाव हुआ

1966 में गठित पूर्वी दिल्ली सीट पर 1967 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। यह लोकसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर से सटा हुआ है। बाहर से आए लोगों के साथ ही यहां पर स्थानीय लोगों की आबादी भी बड़ी संख्या में है। काफी सारे गांव और कच्ची कॉलोनियां भी इस संसदीय क्षेत्र में आती हैं। इस सीट में कोंडली, पटपड़गंज, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, गांधी नगर, ओखला समेत दस विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया है।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की स्थिति  

कुल मतदाता  :  20,38,270
मतदान प्रतिशत  : 61.64%
कुल मतदान  : 12,56,314
कुल मतदान  : 6,94,305
कुल मतदान  : 5,61,981

(नोट : आंकड़े वर्ष 2019 के अनुसार हैं।)

भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा होनी बाकी

बीते दो लोकसभा चुनाव से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े महेश गिरी ने आप के राजमोहन गांधी को हराया था। गिरी को 31.28 वोट मिले थे। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा, जिन्होंने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3.91 लाख से अधिक मतों से हराया। इस बार गौतम गंभीर ने राजनीति से अलविदा लेने का फैसला लिया है, जिसके चलते भाजपा को नया प्रत्याशी घोषित करना है।

इस सीट पर पहले चुनाव में जनसंघ प्रत्याशी जीता

वर्ष 1967 में हुए पहले चुनाव में भारतीय जनसंघ के हरदयाल देवगन इस सीट से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के बी. मोहन को हराया था। उसके बाद 1971 में कांग्रेस के एचकेएल भगत ने भारतीय जनसंघ के हरदयाल देवगन को शिकस्त दी। 1977 में जनता पार्टी के किशोर लाल ने एचकेएल भगत को हराया। वहीं, 1980 में एचकेएल भगत ने किशोर लाल को हरा दिया। 1989 को यहां से एचकेएल भगत ने तीसरी बार जीत हासिल करते हुए निर्दलीय चांद राम को हराया था।

मुस्लिम और पंजाबी मतदाता सबसे अधिक

जातिगत लिहाज से देखा जाए तो इस सीट पर पंजाबी और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर हैं। अनुमान के मुताबिक, यहां पर मुस्लिम करीब 16 फीसदी हैं तो पंजाबी और सिख करीब 15 से 16 फीसदी हैं। 11 फीसदी ब्राह्मण हैं। यही कारण है कि इस सीट पर पार्टियों ने सबसे ज्यादा ब्राह्मण या पंजाबी चेहरों पर दाव लगाया है। इस लोकसभा क्षेत्र में गुर्जरों के काफी गांव आते हैं, जिसके चलते उनकी संख्या भी करीब छह से सात फीसदी है।

पूर्वी-दिल्ली लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों के आंकड़े

2019 लोकसभा चुनाव  

पार्टी,           उम्मीदवार                     मतदान          मतदान प्रतिशत
भाजपा         गौतम गंभीर                      696156             55.33
कांग्रेस         अरविंदर सिंह लवली           304934             24.24
आप            आतिशी                           219328             17.43

2014 लोकसभा चुनाव

पार्टी,           उम्मीदवार                        मतदान           मतदान प्रतिशत
भाजपा           महेश गिरी                       572202           31.28
आप              राजमोहन गांधी                 381739           20.87
कांग्रेस           संदीप दीक्षित                    203240           11.11

Previous Post

युवा वोटरों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने को चुनाव आयोग गंभीर

Next Post

गोल्ड लोन पर सरकार की नजर, वित्त मंत्रालय ने बैंकों को लिखा लेटर

Next Post
नकली सोने के जेवर देकर खरीदे असली, राजस्थान में धोखाधड़ी की चौंकाने वाली कहानी

गोल्ड लोन पर सरकार की नजर, वित्त मंत्रालय ने बैंकों को लिखा लेटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In