• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों पर फिर उठे सवाल, राजस्थान में सैंपल संदिग्ध

एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों पर फिर उठे सवाल, राजस्थान में सैंपल संदिग्ध

June 14, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों पर फिर उठे सवाल, राजस्थान में सैंपल संदिग्ध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 14, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों पर फिर उठे सवाल, राजस्थान में सैंपल संदिग्ध

नई दिल्ली। चर्चित एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। इस बार भारत के राजस्थान में दोनों कंपनियों के मसाले संदिग्ध पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक इन दोनों कंपनियों के मसालों के सैंपल जांच के बाद इसे ग्राहकों के लिए “असुरक्षित” पाया गया।

अधिकारी ने लिखा पत्र

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी शुभ्रा सिंह द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को लिखे एक निजी पत्र के अनुसार राजस्थान राज्य ने कई मसालों के सैंपल की जांच की और एवरेस्ट मसाला मिश्रण का एक बैच और MDH के 2 तरह के मसाले को असुरक्षित पाया गया। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात, हरियाणा में MDH और एवरेस्ट के बैच बनाए गए थे। ऐसे में दोनों राज्यों के अधिकारियों को इन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यह पत्र सार्वजनिक नहीं है लेकिन रॉयटर्स की ओर से देखा गया है। वहीं, शुभ्रा सिंह और एफएसएसएआई की ओर से इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

और भी कई कंपनियां रडार पर

खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के मुताबिक जांच में एमडीएच, एवरेस्ट के अलावा गजानंद, श्याम, शीबा ताजा जैसी नामी कपंनियों के मसाले ‘असुरक्षित’ पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के अनुसार ‘एमडीएच’ कंपनी के गरम मसाला में ‘एसिटामिप्रिड’, ‘थियामेथाक्साम’, ‘इमिडाक्लोप्रिड’, सब्जी मसाला एवं चना मसाला में ‘ट्राई साइकिल’, ‘प्रोफेनोफोस’, श्याम कंपनी के गरम मसाला में ‘एसिटामिप्रिड’, शीबा ताजा कंपनी के रायता मसाला में ‘थियामेथाक्साम’ एवं ‘एसिटामिप्रिड’, गजानंद कंपनी के अचार मसाला में ‘इथियोन’ तथा एवरेस्ट कंपनी के जीरा मसाला में ‘एजोक्सीस्ट्रोबिन’ व ‘थियामेथोक्साम पेस्टीसाइड/इनसेक्टीसाइड’ निर्धारित मात्रा से काफी अधिक पाए गए, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं।

हांगकांग और सिंगापुर में लगा बैन

बीते 5 अप्रैल को हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामक सेंटर फॉर फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने कहा कि उसने दो भारतीय ब्रांड के कई प्रकार के डिब्बा बंद मसाला उत्पादों के नमूनों में स्वीकार्य सीमा से अधिक कीटनाशक ‘एथिलीन ऑक्साइड’ पाया है। उसने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों की खरीदारी न करने के लिए कहा है। सीएफएस आदेश को ध्यान में रखते हुए सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने उत्पादों को वापस मंगाने का निर्देश दिया।

ये उत्पाद थे: एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच मद्रास करी पाउडर (मद्रास करी के लिए मसाला मिश्रण), एमडीएच सांभर मसाला मिश्रित मसाला पाउडर, और एमडीएच करी पाउडर मिश्रित मसाला पाउडर। इसके बाद भारत में भी मसालों के सैंपल रडार पर हैं।

 

Previous Post

अनिल अंबानी की कंपनी की बिक्री में देरी, अब मोहलत देने पर NCLT करेगा सुनवाई

Next Post

गन्ने का जूस पीने वाले हो जाएं सावधान, ICMR की नई गाइडलाइंस ने चेताया

Next Post
गन्ने का जूस पीने वाले हो जाएं सावधान

गन्ने का जूस पीने वाले हो जाएं सावधान, ICMR की नई गाइडलाइंस ने चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In