गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए, हम कई तरह के जूस और ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। ऐसी ही ड्रिंक्स में गन्ने का जूस भी शामिल है। गन्ने का जूस ना सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गन्ने के रस में, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। जो इसे गर्मियों की बेहतरीन समर ड्रिंक बनाते हैं। गन्ने का जूस पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है और डाइजेशन में भी सुधर होता है। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं गर्मियों में जरूरत से ज्यादा गन्ने का जूस पीने से व्यक्ति की सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होने लगता है। जी हां, ICMR ने गन्ने को जूस को सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए लोगों को इसे ना पिएं कि सलाह दी है।
गन्ने का रस पीने के नुकसान-
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को गन्ने के जूस ज्यादा ना पीने की सलाह दी है। आईसीएमआर का कहना है कि गन्ने के रस में शुगर की अधिक मात्रा मौजूद होने की वजह से यह आपको बीमार कर सकता है। आईएमसीआर ने कहा कि है गन्ने का जूस पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 100 मिलीलीटर गन्ने के रस में 13 से 15 ग्राम शुगर पाई जाती है। जबकि एक वयस्क को नियमित तौर पर अधिकतम 30 ग्राम शुगर का इनटेक करना चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जरूरत से ज्यादा गन्ने का रस पीने से मोटापा, बीपी, फैटी लिवर, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकता है। ICMR ने अपनी गाइडलाइंस के अनुसार गन्ने का जूस तभी सेहत के लिए हेल्दी रहता है,जब उसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए।
उम्र के अनुसार कितना करें शुगर का सेवन-
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 30 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। जबकि 7 से 10 साल के बच्चों को 24 ग्राम शुगर का ही सेवन करना चाहिए। आईसीएमआर ने लोगों को गन्ने के रस के अलावा शुगरी ड्रिंक्स, चाय, कॉफी और अन्य कैफीनयुक्त ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और शुगर मिलाए गए पैकेज फ्रूट जूस भी नहीं पीने की सलाह दी है।
आईसीएमआर की सलाह-
आईसीएमआर ने अच्छी सेहत के लिए फाइबर और न्यूट्रीशन युक्त फल को जूस से बेहतर विकल्प बताया है। ऐसे में जो लोग फल नहीं खा सकते हैं वो इस बात का ध्यान रखें कि जूस में पूरे फल का 100-150 ग्राम हिस्सा ही एक सर्विंग के लिए इस्तेमाल करें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
