• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी का दावा कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में

एमपी में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रमुख दल

August 4, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

एमपी में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रमुख दल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 4, 2022
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी का दावा कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में

भोपाल:मध्य प्रदेश में सेमीफाइनल के तौर पर देखे गए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने 2023 के चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी साफ कर दी है। राजनीति के जानकारों की माने तो पंचायत और निकाय चुनाव के नतीजे इस बात का संकेत दे रहे है कि 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा हैं।

2023 विधानसभा चुनाव से पहले महापौर चुनाव में बीजेपी को 7 सीटों पर नुकसान हुआ। प्रदेश के कुल 16 नगर निगम में से बीजेपी केवल 9 नगर निगम में जीत हासिल कर पाई। वहीं 5 नगर निगम कांग्रेस के खाते में गए है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों पर काबिज थी। ऐसे में 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक डेढ़ साल पहले हुए निकाय चुनाव में सात सीटें हारना बीजेपी के लिए एक तगड़ा झटका माना जा रहा है।

वहीं चुनाव नतीजों को देखा जाए तो बीजेपी को ग्वालियर-चंबल, महाकौशल और विंध्य में हार का सामना करना पड़ा। 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो ग्वालियर-चंबल में हार की वजह से ही सत्ता से जाना पड़ा था। उस समय बीजेपी ने सिर्फ ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट जीती थी। और बाकी अन्य कांग्रेस के खाते में गई थी।

सात साल बाद हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा। भले ही बीजेपी चुनाव की नतीजों को अपने पक्ष में बताकर जश्न मना रही हो लेकिन सच्चाई यह है कि चुनाव खत्म होने से पहले ही हार की पार्टी के अंदर समीक्षा का दौर शुरु हो गया है। और सात नगर निगमों में हार के कारणों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं था। चुनाव परिणामों में नगरीय निकाय के चुनाव और पंचायत में मिली बढ़त कांग्रेस अपने आप को नसिबदार मान रही है। लेकिन उसके तीन विधायकों का महापौर चुनाव पार्टी के लिए बड़ा सबक है।

बता दें कि कांग्रेस के तीन विधायक महापौर का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे और तीनों हार गये। सतना नगर निगम में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह बड़े अंतर से चुनाव हारे। उज्जैन में कांग्रेस विधायक महेश परमार भी हारे। कांग्रेस के तीसरे विधायक इंदौर से संजय शुक्ला भी हार गए। ऐसे में इन तीनों ही विधायकों के टिकट पर भी सवाल खड़े हो रहें हैं।

ऐसे में कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव  की रिपोर्ट भी तैयार की है। निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में जीत-हार के हिसाब का रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंपी गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी।

Previous Post

खाद्यान्न के लिए भारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर सकता है परेशान

Next Post

सीनियर क्‍लर्क के घर ईओडब्लू का छापा: टीम को देख बिगड़ी कर्मचारी की तबियत; 80 लाख नकद बरामद

Next Post
IT की चिरिपाल ग्रुप पर रेड:40 करोड़ नकद और ज्वेलरी मिली

सीनियर क्‍लर्क के घर ईओडब्लू का छापा: टीम को देख बिगड़ी कर्मचारी की तबियत; 80 लाख नकद बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In