• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खाद्यान्न के लिए भारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर सकता है परेशान

खाद्यान्न के लिए भारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर सकता है परेशान

August 4, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

खाद्यान्न के लिए भारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर सकता है परेशान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 4, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
खाद्यान्न के लिए भारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर सकता है परेशान

नई दिल्ली:गेहूं के निर्यात पर भारत सरकार की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद दुनिया के बड़े हिस्से में खाद्यान्न का संकट देखने को मिला। अब चावल को लेकर भी दुनिया को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल का निर्यातक है। इस बार बारिश की कमी की वजह से धान की खेती में काफी कमी देखी जा रही है। वहीं कम उत्पादन की भी आशंका है।

बढ़ती महंगाई और खाद्यान्न संकट के बीच धान के उत्पादन में कमी एक बड़ी समस्या बन सकती है। कम बारिश की वजह से इस बार धान की फसल में 13 फीसदी की कमी देखी गई है। देश के कुल उत्पादन का एक चौथाई पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में होता है। इस बार इन प्रदेशों में भी धान की रोपाई कम हुई है।

महंगाई में हो सकता है इजाफा
व्यापारियों को इस बात की चिंता है कि धान का कम उत्पादन एक तो महंगाई बढ़ा सकता है दूसरा एक्सपोर्ट पर बैन भी लग सकता है। भारत सबसे पहले देश के अंदर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। वहीं भारत दुनियाभर का 40  फीसदी चावल निर्यात करता है। ऐसे में कई ऐसे देशों में खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है जो भारत पर निर्भर हैं। भारत ने गेहूं और गन्ने के निर्यात पर पहले ही रोक लगा दिया है।

जानकारों के मुताबिक चावल की कुछ प्रजातियों के मूल्य बढ़ चुके हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा औऱ छत्तीसगढ़ में कम बारिश की वजह से बांग्लादेश से चावल की मांग बढ़ गई है। इसकी निर्यात की कीमत बढ़कर बढ़कर 400 डॉलर प्रति टन हो गई है जो कि दो महीने पहले 365 डॉलर प्रति टन थी।

यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनियाभर में गेहूं की कमी हो गई थी। इसके बाद कई देशों को उम्मीद थी की चावल से यह कमी पूरी की जा सकेगी। लेकिन उन्हें निराशा हासिल हो सकती है। भारत के कई हिस्सों में कमजोर मॉनसून की वजह से धान की फसल में कमी देखी जा रही है। हालांकि अब भी कई विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बारिश होती है तो रोपाई भी बढ़ सकती है। भारत दुनिया के 100 देशों को चावल निर्यात करता है। बांग्लादेश, चीन, नेपाल और मध्य एशिया के कुछ देश बड़े ग्राहक हैं।

Previous Post

महाराष्ट्र एटीएस करेगी कॉमरेड पानसरे हत्याकांड की जांच, बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश

Next Post

एमपी में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रमुख दल

Next Post
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी का दावा कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में

एमपी में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रमुख दल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In