• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट: पीएम मोदी

एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट: पीएम मोदी

October 8, 2025
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट: पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 8, 2025
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट: पीएम मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत के सबसे आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल हवाई अड्डों में शुमार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह परियोजना देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो आने वाले वर्षों में भारत की विमानन उद्योग को पूरी तरह बदलकर नया रूप देगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुंबई का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया। अब मुंबई को अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राप्त हो गया है। यह हवाई अड्डा इस क्षेत्र को एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज मुंबई को पूर्णतः भूमिगत मेट्रो सुविधा भी मिल गई है। इससे शहर में यातायात और सुगम होगा तथा लोगों का समय भी बचेगा। यह भूमिगत मेट्रो उभरते भारत का एक जीवंत प्रतीक है। मुंबई जैसे हलचल भरे शहर में, भूमि के नीचे तथा ऐतिहासिक भवनों को सुरक्षित रखते हुए इस शानदार मेट्रो का निर्माण किया गया है। मैं इससे जुड़े सभी श्रमिकों और अभियंताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।

 नवी मुंबई हवाई अड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जब सपनों को साकार करने का दृढ़ संकल्प हो तथा देशवासियों तक तेजी से विकास का लाभ पहुंचाने की मजबूत इच्छाशक्ति हो, तो परिणाम अवश्य प्राप्त होते हैं। हमारी विमानन सेवा और इससे संबंधित उद्योग इसका प्रमुख उदाहरण हैं। आपको याद होगा कि वर्ष 2014 में जब देश ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी, तब मैंने कहा था कि मेरा सपना है कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सके। इस सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए देश में नए-नए हवाई अड्डों का निर्माण आवश्यक था। हमारी सरकार ने इस लक्ष्य पर तत्परता से कार्य प्रारंभ किया। पिछले 11 वर्षों में देश में एक के बाद एक हवाई अड्डे विकसित होते रहे। वर्ष 2014 में हमारे देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे, जबकि आज भारत में हवाई अड्डों की संख्या 160 से अधिक हो चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस मेट्रो लाइन का उद्घाटन हुआ है, वह उन लोगों के कृत्यों की स्मृति भी ताजा करता है। मैं इसके शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुआ था। तब मुंबई के लाखों परिवारों में आशा जगी थी कि उनकी कठिनाइयां कम होंगी, लेकिन उसके बाद आई सरकार ने इस परियोजना को ही ठप कर दिया। उन्हें सत्ता प्राप्त हुई, लेकिन देश को हजारों-करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ तथा वर्षों तक असुविधा सहनी पड़ी। अब इस मेट्रो लाइन से 2-2.30 घंटे का सफर मात्र 30-40 मिनट में पूरा हो सकेगा। जहां मुंबई में प्रत्येक मिनट का मूल्यवान महत्व है, वहां 3-4 वर्षों तक इस सुविधा से वंचित रहना किसी पाप से कम नहीं है।

 नवी मुंबई

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीएसटी में हुए अगली पीढ़ी के सुधारों से, जिन वस्तुओं के दाम कम हुए हैं, उसके फलस्वरूप देशवासियों की आर्थिक क्षमता और मजबूत हुई है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष नवरात्रि के दौरान बिक्री के कई नए रिकॉर्ड बन गए हैं। हमारी सरकार आगे भी ऐसे कदम उठाती रहेगी, जो देशवासियों के जीवन को सुगम बनाएं और राष्ट्र को शक्ति प्रदान करें। लेकिन मैं आपसे एक अनुरोध भी करता हूं कि स्वदेशी का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि गर्व से कहो, हम स्वदेशी हैं। यह हर घर और बाजार का मूल मंत्र बन जाना चाहिए।

Tags: पीएम मोदी
Previous Post

अंधे के समान होते हैं मिथ्यात्वी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को परोसा गया मांस, मौत के बाद कतर एयरवेज पर FIR

Next Post
फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को परोसा गया मांस, मौत के बाद कतर एयरवेज पर FIR

फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को परोसा गया मांस, मौत के बाद कतर एयरवेज पर FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त
  • भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
  • धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण
  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In