• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

March 22, 2022
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान: अवैध बजरी खनन विवाद में डबल मर्डर, 13 दोषियों को उम्रकैद

June 5, 2026
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

File Photo

रांची:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत मंगलवार को बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शिफ्ट करा दिया गया। चारा घोटाले में सजा के बाद लालू का इलाज रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में चल रहा था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल बोर्ड ने जांच की और चार्टर्ड प्लेन से लालू से रिम्स से एम्स शिफ्ट कर दिया गया।

लालू प्रसाद यादव की किडनी की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। क्रिएटिनीन लेवल पिछले दस दिनों में 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। इसके अलावा हार्ट की परेशानी को देखते हुए रिम्स के डॉक्टरों के बोर्ड ने निर्णय लेकर आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर किया। दोपहर 12 बजे मेडिकल बोर्ड ने एम्स रेफर करने का निर्णय लिया।

रिम्स के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। उनकी हालत बिगड़ रही थी। उनके दिल और गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इसे देखते हुए उन्हें एम्स भेजने का फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा कि पिछली बार भी इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजा गया था। एक बार फिर उन्हें उच्चतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अचानक स्थिति बिगड़ जाने पर कहीं ऐसा न हो कि उन्हें भेज पाने की स्थिति ही नहीं हो। इसलिए एहतियात के तौर पर अभी ही भेजा गया है।

बता दें कि लालू प्रसाद का इलाज रिम्स में भी एम्स के गाइडलाइन के हिसाब से ही चल रहा था, दवा में सिर्फ मामूली परिवर्तन ही किया गया था। वहीं रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन बीरुआ ने कहा कि बेहतर इलाज के उद्देश्य से लालू को एम्स रेफर किया गया है।

कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम के करीब पांच बजे रिम्स के पेइंग वार्ड से भोला यादव के साथ एंबुलेंस से एयरपोर्ट तक गये। साढ़े छह बजे लालू प्रसाद चार्टर्ड प्लेन से बेटी मीसा भारती के साथ एम्स के लिए रवाना हुए। इस दौरान पेइंग वार्ड के बाहर लालू प्रसाद को देखने के लिए राजद के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे।

तत्काल डायलिसिस की आवश्यकता नहीं
रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने मेडिकल बोर्ड की बैठक से बाहर निकलने के बाद बताया कि लालू प्रसाद की क्रिएटिनीन लेवल 4.6 है, पर उन्हें तत्काल डायलिसिस की जरूरत हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे ही किडनी की स्थिति बिगड़ती रही तो एम्स के नेफ्रोलॉजिस्ट इस पर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि लालू के हार्ट का एक वॉल्व पहले ही बदला हुआ है, ऐसे में हृदय में भी परेशानी अचानक उभर सकती है, इसलिए एम्स ही भेजना उचित है।

इन बीमारियों से ग्रसित हैं लालू यादव
जानाकरी के अनुसार  लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, हाइपर टेंशन, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से संबंधित बीमारी, कमजोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत है। उनकी किडनी फोर्थ स्टेज लास्ट स्टेज में है।

डोरंडा कोषागार मामले में सुनाई गई थी सजा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। उन पर डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप है। पांच साल की कैद के साथ ही लालू पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।

अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद लालू को पहले होटवार जेल भेजा गया था। लालू को स्थिति को देखते हुए कुछ घंटों बाद ही रिम्स के एक निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

डोरंडा कोषागार मामले में सजा सुनाए जाने के खिलाफ और जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद जमानत याचिका को सुनवाई के लिए एक अप्रैल को सूचीबद्ध किया गया है।

Previous Post

ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति

Next Post

विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Next Post
विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सरकार का बड़ा एक्शन

विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
  • कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर
  • सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत
  • ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In