• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

August 27, 2024
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
आईपीओ

एडविट ज्वेल्स आईपीओ: निवेशकों के लिए खुला नया अवसर, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

June 23, 2026
टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

June 23, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

बड़े मंगल और सेवा का धर्म: भंडारे से आगे की यात्रा

June 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 23 जून 2026

June 23, 2026
कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

June 22, 2026
लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

June 22, 2026
प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2024
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक के बाद यह भी साफ हो गया कि वह भाजपा में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। असम के सीएम ने एक्स पर अपने पोस्ट में यह भी बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को एक्स पर घोषणा की कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चंपाई सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की। असम के सीएम हिमंता झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी भी हैं। वह भी इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा थे।

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर कहा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था।

चंपाई सोरेन ने कहा था कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनको घोर अपमान का सामना करना पड़ा। इसी वजह से उनको अलग रास्ता चुनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि जुलाई के पहले हफ्ते में उनके सभी सरकारी कार्यक्रम पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें बिना अचानक रद्द कर दिए गए थे। जब मैंने वजह पूछी तो मुझे बताया गया कि तीन जुलाई को पार्टी विधायकों की बैठक है। मैं तब तक किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकता हूं।

इसके बाद चंपाई सोरेन ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम पर फैसला करेंगे। वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे। उनके लिए नया सियासी दल बनाने का विकल्प हमेशा खुला है। हां यदि रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिल गया तो उसके साथ भी आगे बढ़ सकता हूं। चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं झामुमो नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर उनकी पार्टी के नेताओं को लुभाने का आरोप लगाया था।

 

Tags: चंपाई सोरेन
Previous Post

भारत और चीन का नया अखाड़ा बन रहा है श्रीलंका, दोनों ने खड़े कर दिए अपने युद्धपोत

Next Post

समय से पहले हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव,EC सितंबर से शुरू करेगा यह काम

Next Post
समय से पहले हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव,EC सितंबर से शुरू करेगा यह काम

समय से पहले हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव,EC सितंबर से शुरू करेगा यह काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी
  • ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”
  • “यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In