• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा इसरो

गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा इसरो

August 27, 2024
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका

June 23, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा

June 23, 2026
पेंटागन रिपोर्ट: अरुणाचल पर चीन का दावा ‘कोर इंटरेस्ट’ का हिस्सा

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर

June 23, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा इसरो

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा इसरो

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ऐतिहासिक गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है। अगले साल इसरो गगनयान मिशन में तीन एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो ने गगनयान मिशन के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। गगनयान से पहले इसी साल सितंबर महीने तक मानव रोबोट व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी है। इसरो का कहना है कि रोबोट की खोपड़ी का डिजाइन तैयार कर लिया है।

गगनयान मिशन के लिए इसरो ने महिला रोबोट व्योममित्र को तैयार कर लिया है। यह अंतरिक्ष यात्रियों की तरह काम करेगी। यह गगनयान के क्रू मॉड्यूल को पढ़ेगी और जरूरी निर्देशों को समझेगी। इसके साथ ही यह ग्राउंड स्टेशन में मौजूद वैज्ञानिकों और मिशन की टीम से सम्पर्क करके बात करेगी। इस मानवरहित मिशन के परिणाम ही इंसानों के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता खोलेंगे।

इसरो की तिरुवनंतपुरम टीम ने महिला रोबोट व्योममित्र के लिए खोपड़ी का डिजाइन तैयार कर लिया है। इसका वजन 800 ग्राम है और माप 200 मिमी x 220 मिमी है। मानव रोबोट व्योममित्र की तैयार खोपड़ी अंतरिक्ष में दबाव और कंपन को सहन करने के लिए उच्च शक्ति वाले एल्यूमीनियम मिश्र धातु से बनी है। व्योममित्र इंसानी शरीर के ऊपरी भाग जैसा होगा, जिसमें मानव जैसी भुजाएं, चेहरा और गर्दन भी होगी। यह इंसानों जैसे कार्य करने और अंतरिक्ष यात्रा के प्रभावों का आकलन करने के लिए सेंसर से लैस होगी।

आईआईएसयू के निदेशक पद्म कुमार ईएस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “व्योममित्र गगनयान मिशन में उड़ान भरने वाले अर्ध-मानव की तरह है। इसका ग्राउंड क्वालिफिकेशन परीक्षण पूरा हो चुका है। उड़ान प्रणाली का निर्माण हो चुका है और स्वीकृति परीक्षण अभी प्रगति पर है।”

व्योममित्र को पहले स्पेस क्यों भेज रहा इसरो
इसरो की टीम गगनयान मिशन से पहले किसी इंसान को अंतरिक्ष में भेजने से पहले व्योममित्र को अंतरिक्ष भेज रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह मानव रोबोट सितंबर 2024 से अंतरिक्ष भेजेगा। इसके पीछे का उद्देश्य मानव शरीर पर अंतरिक्ष यात्रा के प्रभावों पर महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करना है। इससे वैज्ञानिकों को अगले साल अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक उड़ान के लिए अंतरिक्ष कैप्सूल को डिजाइन करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि अंतरिक्ष में मानव भेजने के लिए गगनयान मिशन इसरो का पहला प्रयास है। लेकिन उससे पहले इसरो दो मानवरहित मिशन, गगनयान-1 (G1) और गगनयान-2 (G2) को लॉन्च करेगा। ये दोनों मिशन इस साल के अंत तक अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। इसके बाद अगले साल गगनयान मिशन में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिनों के लिए पृथ्वी की सतह से लगभग 400 किमी दूर अंतरिक्ष में ले जाएगा।

Previous Post

कर्नाटक में नए जमीन घोटाले का दावा, निशाने पर मल्लिकार्जुन खरगे का बेटा

Next Post

27 अगस्त 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

27 अगस्त 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी
  • भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल
  • “मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान
  • Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
  • सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In