• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
योगी ने की चुनावी जनसभा

घुसपैठियों को देना चाहती है जनता की संपत्ति, कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

April 25, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”

June 25, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

June 25, 2026
पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

June 25, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल

June 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज

June 25, 2026
ओम बिरला

दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

June 25, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

नागरिकता साबित नहीं करते ये दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी पर बहस तेज

June 25, 2026
पहलगाम हमला

पहलगाम हमले की साजिश का खुलासा, ट्रेकिंग ऐप और ड्रोन से हुई रेकी

June 25, 2026
ईरान का होर्मुज टोल प्लान: समुद्री कानून पर चुनौती

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर किसी भी शुल्क को मंजूर नहीं करेगा अमेरिका: ट्रंप

June 25, 2026
तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

June 25, 2026
इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

घुसपैठियों को देना चाहती है जनता की संपत्ति, कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
योगी ने की चुनावी जनसभा

File Photo

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के संसाधनों को लगभग 60-65 सालों तक लूटा। अब उसकी नीयत आम जनता की संपत्ति पर लगी हुई है। इस कारण अब वह विरासत टैक्स की बात कर रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट, असम व देश के अन्य भागों में करोड़ों घुसपैठिए, रोहिंग्या आए हैं, इनके पीछे कांग्रेस के वोट बैंक की पॉलिसी है। यह पहले से ही देश की कीमत पर राजनीति करते रहे हैं। विरासत टैक्स भी उसी का हिस्सा है।

पी. चिदंबरम भी करते थे यही बातें

मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान देश व आम जनता के प्रति कांग्रेस की जो मानसिकता थी, वह कल एक बार फिर उजागर हुई है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी कहीं न कहीं यह सब इशारे थे। सैम पित्रोदा ने कल जो बात कही है, 2011 में तत्कालीन मंत्री पी. चिदंबरम के द्वारा भी इन सब चीजों की बार-बार वकालत की जाती थी।

आमजन की संपत्तियों को कब्जा कर घुसपैठिए को देगी कांग्रेस

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ यह टैक्स लादकर आम जनता को तबाह करेंगे। उनकी संपत्तियों को जबरन कब्जे में लेंगे फिर घुसपैठिए को देंगे जिनका भारत से कोई संबंध नहीं है। सैम पित्रोदा ने कांग्रेस के प्रयास की उसी मंशा को उजागर किया है। यह तो अच्छा हुआ कि 2014 में कांग्रेस की विदाई हो गई वरना कांग्रेस तभी लागू कर चुकी होती।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस का वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के इस्लामीकरण करने व विभाजन की ओर ढकेलने की कुत्सित चेष्टा का हिस्सा है। यूपीए सरकार आने के बाद कांग्रेस ने उस समय भी कुत्सित प्रयास किए थे। पहले जस्टिस रंगनाथ मिश्रा के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। उस कमेटी की रिपोर्ट भी ध्यान आकर्षित करती थी कि ओबीसी वर्ग को मिलने वाला 27 फीसदी आरक्षण है, उसमें छह फीसदी आरक्षण मुस्लिम को दे दिया जाए। उस कमेटी की रिपोर्ट में यह भी था कि जो लोग कन्वर्ट हो चुके हैं। मुस्लिमों का एक तबका ऐसा है जिसे दलितों का हिस्सा बनाया जाए। दलितों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुरूप उन्हें ट्रीट किया जाए। उस समय भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा आंदोलन किया था।

ओबीसी-एससी-एसटी के अधिकार पर डकैती डालना चाहती है कांग्रेस

जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट हो या सच्चर कमेटी की रिपोर्ट, यह ओबीसी, एससी-एसटी के अधिकार पर डकैती डालने की कांग्रेस की कुत्सित मंशा का प्रयास था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन मुद्दों की ओर देश का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के हकों में यह लोग लूट मचाना चाहते हैं।

इंडी गठबंधन के मंसूबों को खारिज करने के लिए वोट करें

मुख्यमंत्री ने अपील की है कि इंडी गठबंधन के मंसूबों को खारिज करने के लिए लोकतांत्रिक अधिकार का सही प्रयोग करें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने कहा है कि हम मुसलमानों को 32 फीसदी आरक्षण देंगे। यह चीजें सच उजागर करती हैं। कांग्रेस के सांसद पद के प्रत्याशी भी सैम पित्रोदा की बातों का समर्थन कर रहे हैं। यह चीजें दिखाती हैं कि इनकी मंशा देश के प्रति अच्छी नहीं है। अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के लोगों को मिले संवैधानिक अधिकारों से यह लोग वंचित करना चाहते हैं। उनके अधिकारों को जबरन लूटना और विरासत टैक्स के आधार पर देश को तबाह करना चाहते हैं। आमजन को इनके प्रति सतर्क रहना होगा। कांग्रेस व इंडी गठबंधन के लोगों के मंसूबों को खारिज करने के लिए लोकतांत्रिक अधिकार का सही प्रयोग करना होगा।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जानें क्या थी वजह

Next Post

किस समय गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए है अच्छा, क्या ये वाकई हाइड्रेशन में मदद करता है?

Next Post
गन्ने का जूस पीने वाले हो जाएं सावधान

किस समय गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए है अच्छा, क्या ये वाकई हाइड्रेशन में मदद करता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”
  • भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
  • पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें
  • एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In