स्पोर्ट्स डेस्क:पाकिस्तान की बल्लेबाज सिदरा अमीन को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने फटकार लगाई है। सिदरा अमीन ने रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में भारत के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 मैच के दौरान एक गलत हरकत की थी। सिदरा अमीन को आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला सिदरा अमीन के दमदार अर्धशतक के बावजूद हार गई थी।
सिदरा को प्लेयर्स एंड प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है। इसके अलावा सिदरा अमीन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध था।
दरअसल, सिदरा अमीन को इसलिए फटकार लगी है, क्योंकि वे 40वें ओवर में आउट हो गई थीं और आउट हो गई थीं। वे शतक के करीब बढ़ रही थीं, लेकिन इससे पहले ही आउट हो गईं। इस गुस्से में सिदरा अमीन ने अपना बल्ला पिच पर मार दिया था। 81 रन इस मुकाबले में सिदरा अमीन ने बनाए थे। सिदरा ने अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज ने प्रस्तावित दंड दिया। इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता इस मामले में नहीं पड़ी।
मैदानी अंपायर लॉरेन एगेनबैग और निमाली परेरा, तीसरे अंपायर केरिन क्लास्ते और चौथे अंपायर किम कॉटन ने सिदरा अमीन पर ये आरोप तय किए। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हैं। इस मामले में सिदरा अमीन को आधिकारिक फटकार लगी है। पाकिस्तान ये मैच बुरी तरह हार गया था। पाकिस्तान की ये लगातार दूसरी हार इस टूर्नामेंट में है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
