• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों से मिले 2 करोड़ कैश, ईडी जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

लालू के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार

March 10, 2024

टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला

July 7, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

July 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना

July 7, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”

July 7, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो

July 7, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर

July 7, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह

July 7, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा

July 7, 2026
एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

July 7, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 7, 2026
बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

July 7, 2026
घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

लालू के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 10, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों से मिले 2 करोड़ कैश, ईडी जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

File Photo

पटना:जांच एजेंसी ED ने 8 घंटे के मैराथन रेड और विभिन्न ठिकानों से 2 करोड़ कैश के साथ बेनामी संपत्ति के सबूत मिलने के बाद बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुभाष यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जाता है। अहले सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बेऊर जेल भेज दिया गया है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उससे पहले आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी। आरजेडी और लालू प्रसाद यादव के लिए इसे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के ऐलान के बाद हुई ईडी की इस कार्रवाई से सियासत भी तेज होती दिख रही है।

बालू खनन की कंपनी ब्रॉडसन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य निदेशक सुभाष यादव की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। रात के अंधेरे में सुभाष यादव को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को ई़डी ने राजद नेता को पटना के बेउर जेल में भेज दिय। सुभाष यादव लालू प्रसाद के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं और बिहार में उनको बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को बिहार के सबसे बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की। वे अवैध बालू खनन के लिए राज्य में कुख्यात कंपनी ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक हैं।

ब्रॉडसन कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी का शिकंजा कसा जा चुका है। सुभाष यादव और उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों से जुड़े इन सभी ठिकानों पर शनिवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इन ठिकानों में दानापुर के नारियल घाट स्थित उसका घर के अलावा दानापुर में ही नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनका कार्यालय समेत अन्य स्थान शामिल हैं। दानापुर इलाके में मौजूद उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश का अलावा पटना, रांची समेत अन्य स्थानों पर जमीन-जायदाद से संबंधित बड़ी संख्या में कागजात तथा अनेक माध्यमों में निवेश से जुड़े काफी संख्या में दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों की सघन जांच चल रही है।

सुभाष मूल रूप से दानापुर अनुमंडल में आने वाले हेतनपुर दियारा के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान सुभाष यादव और उसके एक करीबी रिश्तेदार अशोक यादव से जांच अधिकारियों ने कई पहलुओं पर घंटों पूछताछ की है।        जांच में यह बात सामने आई कि उनकी मालिकाना हक वाली कंपनी ब्रॉडसॉन्स ने राज्य के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान की बिनाह पर 250 करोड़ से अधिक का राजस्व चोरी कर ली थी। इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और कइयों की काली के निवेश से जुड़े कई तथ्य सामने आने पर ईडी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

इससे पहले 2022 में आयकर विभाग ने आयकर चोरी के आरोप में उनके ठिकानों पे एक साथ छापेमारी कर चुकी है। इसमें करोड़ों की आयकर चोरी सामने आ चुकी थी। ईडी ब्रॉडसॉन कंपनी के अन्य निदेशकों पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इसी मामले में जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं। अभी भी तकरीबन सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस  कंपनी के झारखंड के कुछ निदेशक भी जेल में बंद हैं, जो झारखंड में भी कई बालू घाटों पर अवैध खनन के मामले में शामिल हैं। सुभाष यादव इस कंपनी के अंतिम निदेशक हैं, जिन पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

सूत्रों के से खबर मिल रही है कि पटना स्थित ईडी की विशेष कोर्ट से रिमांड को लेकर अपील की जाएगी और सुभाष यादव को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी।  ईडी सुभाष को न्यायिक हिरासत से अपनी हिरासत में लेने की अपील करेगी ताकि आगे की छानबीन के लिए पूछताछ की जा सके।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुभाष यादव और उसके नेटवर्क से जुड़े कई राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ ईडी जांच की कार्रवाई तेज करेगी।

Previous Post

अखिलेश MLC इलेक्‍शन में नहीं दोहराएंगे राज्‍यसभा चुनाव वाली गलती

Next Post

अब भारत से डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में कोई नहीं छीन सकता नंबर-1 का ताज, समझें पूरा समीकरण

Next Post
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

अब भारत से डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में कोई नहीं छीन सकता नंबर-1 का ताज, समझें पूरा समीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला
  • उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना
  • पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”
  • वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In