डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिकायत बीजेपी कार्यकर्ता और अधिवक्ता रिंकी चटर्जी द्वारा दी गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि चुनाव से पहले भी ऐसे ही बयान दिए जाने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर शिकायतकर्ता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच साइबर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस पूरे प्रकरण को लेकर अभी तक प्रशासन या ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(यह खबर विभिन्न रिपोर्टों पर आधारित है।)













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत