• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 24, 2026
एयर इंडिया

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

June 24, 2026
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल

June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
पाक परमाणु धमकी पर आदित्य ठाकरे और ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल

मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

June 24, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

June 24, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

June 24, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा

June 24, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए नियम क्या हैं? 30-90 दिन वाले प्रावधानों पर सवाल

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की गिरावट का फायदा क्यों नहीं? पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 24, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जयपुर : मानसरोवर स्थित इस्कॉन रोड के अमृत नगर में बुधवार को आयोजित प्रवचन सभा में “हिंसा – अहिंसा का विवेक” विषय पर उद्बोधन देते हुए मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने कहा कि हिंसा कभी भी अहिंसा नहीं हो सकती। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति हिंसा करता है, वह पाप का भागी होता है, किंतु उससे भी अधिक दोषी वह होता है जो हिंसा को धर्म का आवरण पहनाकर उसे उचित ठहराता है, क्योंकि उसके कारण अनेक लोग धर्म समझकर पाप कर्मों में प्रवृत्त हो जाते हैं।

मुनि श्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कुछ लोग अहिंसा के नाम पर भी हिंसा को धर्म की स्थापना बताने का प्रयास करते हैं, जो जिनवाणी के सिद्धांतों के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग स्वयं तो उन कर्मों से दूर रहना चाहते हैं, किंतु अपने अनुयायियों को उसे धर्म बताकर प्रेरित करते हैं, जो आध्यात्मिक दृष्टि से गंभीर भ्रम उत्पन्न करता है।

उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस कार्य को कराने में धर्म है, उसी को करने और उसका समर्थन करने में भी धर्म होता है, परंतु जिस कार्य में धर्म नहीं है, उसमें किसी भी प्रकार से—ना करने में, ना कराने में और ना अनुमोदन में—धर्म संभव नहीं है।

मुनि श्री ने कहा कि धर्म में किसी प्रकार का विरोधाभास स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मिश्री का सेवन करने पर हर व्यक्ति को मिठास ही प्राप्त होती है, वैसे ही जहाँ धर्म है, वहाँ उसका आचरण करने पर धर्म का ही फल प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह विचारणीय है कि क्या कुछ लोग अपने लिए किसी कार्य को धर्म और दूसरों के लिए वही कार्य अधर्म बताकर दोहरी दृष्टि नहीं अपना रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित मुनि श्री संभव कुमार जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंसा कभी अहिंसा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हिंसा, किसी भी दृष्टिकोण से देखी जाए, वह हिंसा ही रहती है और उसमें धर्म की स्थापना का विचार मिथ्या दृष्टिकोण है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गृहस्थ जीवन में पूर्ण रूप से हिंसा से मुक्त होना कठिन है, किंतु कर्तव्य पालन के लिए की गई हिंसा भी हिंसा ही है। उन्होंने सम्यक दृष्टि को परिभाषित करते हुए कहा कि हिंसा को हिंसा और अहिंसा को अहिंसा के रूप में स्वीकार करना ही सही दृष्टिकोण है।

प्रवचन के प्रारंभ में तीर्थंकर पद्म प्रभु की स्तुति का संगान किया गया। मुनि श्री ने तीर्थंकर स्वरूप का वर्णन करते हुए बताया कि तीर्थंकर बनने वाले जीव अपने अंतिम भव में नरक या देवगति से आते हैं। जन्म से पूर्व वे तीन ज्ञानों से युक्त होते हैं और जन्म के बाद दीक्षा के समय सहज रूप से चौथा ज्ञान प्राप्त करते हैं। कठोर साधना द्वारा चार घाती कर्मों का क्षय कर वे केवलज्ञान को प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम का समापन एक दिवसीय त्याग-प्रत्याख्यान एवं मंगलपाठ के साथ हुआ।

Previous Post

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही
  • रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल
  • साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In