• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

हर्षित राणा को मयंक अग्रवाल को ‘फ्लाइंग किस’ देना पड़ा भारी, बीसीसीआई ने लिया एक्शन

March 24, 2024
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

हर्षित राणा को मयंक अग्रवाल को ‘फ्लाइंग किस’ देना पड़ा भारी, बीसीसीआई ने लिया एक्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

मुंबई:कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शनिवार की रात हर्षित राणा भले ही जीत के हीरो बने हो, मगर उनकी खराब हरकतों की वजह से बीसीसीआई ने उनपर जुर्माना ठोक दिया है। हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 के तीसरे मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ‘फ्लाइंग किस’ कर सैंड-ऑफ दिया। मयंक उनकी इस हरकत से काफी नाराज नजर आए थे। फैंस एक तरफ हर्षित की बॉलिंग की तारीफ कर रहे थे, वहीं उन्हें सीनियर खिलाड़ियों की इज्जत करने का भी ज्ञान दे रहे थे। अब बीसीसीआई ने उनकी इस हरकत पर एक्शन लिया है और हर्षित पर मैच फीस का जुर्माना ठोक दिया है।

बीसीसीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम के टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’

प्रेस रिलीज के अनुसार राणा ने एक बार नहीं बल्कि दो बार आचार संहिता का उल्लंघन किया। पहली हरकत के चलते उनपर 10 प्रतिशत तो दूसरी बार के लिए 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। बता दें, मयंक अग्रवाल के बाद उन्होंने आखिरी ओवर में हेनरिक क्लासेन को भी सैंड-ऑफ दिया था।

प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, ‘राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दो अपराध किए। उन पर दो संबंधित अपराधों के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। राणा ने दो अपराध स्वीकार कर लिये और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।’

हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में डिफेंड किए 13 रन

हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार बल्लेबाजी कर कोलकाता नाइट राइडर्स की धड़कने बढ़ा दी थी। आखिरी ओवर में जब सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी तो श्रेयस अय्यर ने गेंद 22 साल के हर्षित राणा को थमाई। क्लासेन ने भले ही उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया हो, मगर उन्होंने अगली 5 गेंदों में मात्र 2 रन खर्च कर क्लासेन और शहबाज अहमद का विकेट लेकर मैच केकेआर की झोली में डाली।

Previous Post

उदयनिधि स्टालिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, बताया- 28 पैसा PM

Next Post

जयपुर से सुनील शर्मा को टिकट देने पर क्यों बिफरे शशि थरूर? कांग्रेसी भी कर रहे विरोध

Next Post
हम मुश्किल स्थिति में हैं; यूक्रेन-रूस संकट पर भारत के रुख पर बोले थरूर

जयपुर से सुनील शर्मा को टिकट देने पर क्यों बिफरे शशि थरूर? कांग्रेसी भी कर रहे विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना
  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In