• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
Cyclone Remal Update: IMD ने दिया राहत भरा अपडेट, कमजोर पड़ने वाला है चक्रवाती तूफान रेमल

IMD ने दिया राहत भरा अपडेट, कमजोर पड़ने वाला है चक्रवाती तूफान रेमल

May 27, 2024
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

April 21, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

April 21, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

April 21, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

IMD ने दिया राहत भरा अपडेट, कमजोर पड़ने वाला है चक्रवाती तूफान रेमल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 27, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
Cyclone Remal Update: IMD ने दिया राहत भरा अपडेट, कमजोर पड़ने वाला है चक्रवाती तूफान रेमल

नई दिल्ली। Cyclone Remal: भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुके ‘रेमल’ ने रविवार रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक दे दी है। इसके चलते जमकर तबाही की खबरें हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि सोमवार सुबह तक तूफान कमजोर पड़ सकता है और चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। कहा जा रहा है कि तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों पर पड़ सकता है।

IMD का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर रेमल 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बीते 6 घंटों में उत्तर की तरफ बढ़ गया है…। मौसम विभाग ने जानकारी दी, ‘सिस्टम कुछ और समय के लिए उत्तर की ओर बढ़ना जारी रखेगा और इसके बाद उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा और कमजोर पड़कर 27 मई 2024 की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।’

ये राज्य होंगे ज्यादा प्रभावित
मौसम विभाग ने सोमवार तक के लिए पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही असम व मेघालय में भी अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है। मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए भारी बारिश का अनुमान है। त्रिपुरा में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

2 दिन रह सकता है असर
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तूफान का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेमल से निपटने और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से सभी एहतियाती कदम समय से उठाने के निर्देश दिए।

एक रिपोर्ट के अनुसार रेमल के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटीय इलाकों में इसके पहुंचने पर ऊंची तूफानी लहरों के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। तूफान की तीव्रता को देखते हुए बंगाल के मौसम कार्यालय ने रविवार को ही मछुआरों को सोमवार सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी।

बंगाल के उत्तर व दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। तटवर्ती जिलों में कमजोर संरचनाओं, बिजली एवं संचार लाइन, कच्ची सड़कों, फसलों व बगीचों को भारी नुकसान की चेतावनी भी जारी की गई। प्रभावित इलाकों में लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई। नौसेना के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है।

रेल-हवाई सेवा ठप, सड़क मार्ग पर भी असर
पूर्वी व दक्षिण पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण व उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले में दर्जनों ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया। इससे सुबह 9:30 बजे तक की घरेलू व अंतरराष्ट्रीय 394 उड़ानें प्रभावित होंगी। कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर भी रविवार शाम से 12 घंटे के लिए माल एवं कंटेनर प्रबंधन परिचालन रोक दिया गया। बंगाल के कई हिस्सों में रविवार सुबह से ही बारिश के चलते सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

बढ़ती गर्मी से तीव्र हो रहे तूफान
वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र की सतह के गर्म तापमान के कारण चक्रवाती तूफान तेजी से तीव्र हो रहे हैं और लंबे समय तक अपनी ताकत बरकरार रख रहे हैं। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पाई के अनुसार समुद्र की सतह के गर्म होने का मतलब अधिक नमी है। यह चक्रवातों के तीव्र होने के लिए अनुकूल है। रेमल इस बार के मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है।

Previous Post

अपने साथ बुरा करने वालों को दिल से बद्दुआ देती हैं फराह खान, कहा ‘मेरी जुबान काली है’

Next Post

बिल गेट्स ने कहा-काश! सीख लिया होता अपने फ्रेंड वॉरेन बफेट का वह सबक

Next Post
बिल गेट्स ने कहा-काश! सीख लिया होता अपने फ्रेंड वॉरेन बफेट का वह सबक

बिल गेट्स ने कहा-काश! सीख लिया होता अपने फ्रेंड वॉरेन बफेट का वह सबक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी
  • दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा
  • टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश
  • संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In