• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

इमरान खान की ‘विदाई’ की तारीख तय! 4 अप्रैल को पाक संसद में पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

March 26, 2022
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

इमरान खान की ‘विदाई’ की तारीख तय! 4 अप्रैल को पाक संसद में पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

File Photo

नई दिल्ली:पाकिस्तान से लगातार ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पीएम इमरान खान की सरकार कभी भी गिर सकती है। बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं है। ऐसे में पार्टी गठबंधन की सरकार चला रही है। अब पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने बताया है कि इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है।

इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए रशीद ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने असल में इमरान खान की मदद की है। अविश्वास प्रस्ताव के कारण इमरान खान की लोकप्रियता और बढ़ गई है। रशीद ने कहा है कि मैंने इमरान खान से जल्द चुनाव करवाने की अपील की है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि जल्द चुनाव का विचार उनकी अपनी राय थी और इसे पकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के रुख के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

विपक्ष को ‘मूर्खतापूर्ण’ करार देते हुए राशिद ने कहा कि उनके अविश्वास प्रस्ताव वाले कदम ने पीएम इमरान खान को लोकप्रियता के उस स्तर पर पहुंचा दिया है जहां जल्दी चुनाव कराने का यह सही समय है। उन्होंने आगे कहा है कि मैं एक शानदार बजट पेश करने के बाद जल्द चुनाव की मांग कर रहा हूं क्योंकि इस अक्षम विपक्ष ने हमें फिर से जीतने का रास्ता आसान कर दिया है।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य होते हैं। माने सरकार में बने रहने के लिए इमरान खान को 172 सीटें चाहिए होगी। इमरान खान को मौजूदा वक्त में 176 सांसदों का सपोर्ट हासिल है। इसमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 155 सदस्य हैं।

इमरान सरकार को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) के 7, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (PML-Q) के 5, बलूचिस्तान आवामी पार्टी (BAP) के 5, ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस के 3 और आवामी मुस्लिम लीग पाकिस्तान के 1 सांसद का समर्थन प्राप्त है। ये कुल नंबर बनता है 176। जम्हूरी वतन पार्टी के 1 और दो निर्दलीय सांसदों ने भी इमरान खान को बाहर से समर्थन दिया हुआ है।

ऐसे अल्पमत में आ सकती है इमरान सरकार

MQM-P के 7 और PML-Q और BAP के 5-5 सदस्यों के समर्थन वापस लेने के केस में इमरान सरकार के पास सिर्फ 159 सांसदों का समर्थन रह जाएगा। इसके साथ ही अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 24 नाराज सांसद सरकार से सपोर्ट वापस ले लें तो कुल नंबर बनता है 135। ऐसे में इमरान खान की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। ऐसे में बाहरी समर्थन को जोड़ने के बाद में इमरान खान बहुमत से 34 सीट दूर रह जाएंगे।

MQM-P, PML-Q और BAP लगातार बैठक कर रही हैं। ऐसे में जल्द ही इस बात का फैसला हो जाएगा कि ये पार्टियां अब इमरान सरकार का समर्थन करेंगी या नहीं। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि इमरान सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी या उससे पहले ही गिर जाएगी। बता दें कि इमरान खान की पार्टी 2018 में सत्ता में आई थी और पाकिस्तान में अगला आम चुनाव अक्टूबर 2023 में होना है।

Previous Post

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बेटे का रोड एक्सिडेंट

Next Post

तेजप्रताप की चेतावनी, मुझे नासमझ समझने वाले हो जाएं सतर्क

Next Post
प्रताप का पलटवार

तेजप्रताप की चेतावनी, मुझे नासमझ समझने वाले हो जाएं सतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In