• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बंटवारे में पाकिस्तान जा रहे थे मेव मुसलमान, महात्मा गांधी ने रोक लिया था; खुद पहुंचे थे मेवात

बंटवारे में पाकिस्तान जा रहे थे मेव मुसलमान, महात्मा गांधी ने रोक लिया था; खुद पहुंचे थे मेवात

August 2, 2023
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

May 4, 2026
अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

May 4, 2026
5 राज्यों के चुनावी नतीजे: जनता ने तय किया भविष्य का राजनीतिक समीकरण

5 राज्यों के चुनावी नतीजे: जनता ने तय किया भविष्य का राजनीतिक समीकरण

May 4, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

बंटवारे में पाकिस्तान जा रहे थे मेव मुसलमान, महात्मा गांधी ने रोक लिया था; खुद पहुंचे थे मेवात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
बंटवारे में पाकिस्तान जा रहे थे मेव मुसलमान, महात्मा गांधी ने रोक लिया था; खुद पहुंचे थे मेवात

File Photo

यूं तो देश बंटवारे के वक्त हुई हिंसा में हजारों लोग मारे गए थे, लेकिन नूंह में हुई हिंसा को लोग देश बंटवारे के समय की हिंसा से जोड़कर देख रहे हैं। देश बंटवारे के समय जब मेवात के लोग पाकिस्तान के लिए पलायन कर रहे थे, तो महात्मा गांधी ने मेवात के गांव घसेड़ा में आकर मुस्लिमों का पाकिस्तान पलायन रोका था और कहा था कि ये तुम्हारा ही देश है।

इसे छोड़कर कहां जाओगे, बस मेरे कहने पर रुक जाओ, तुम्हारी हर जरूरत की जिम्मेदारी मेरी… यह अपील राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 19 दिसंबर 1947 को उस वक्त की जब पूरे मेवात इलाके में रहने वाले मेव (मुस्लिम) पलायन कर पाकिस्तान की तरफ रुख कर रहे थे। इसका असर यह हुआ कि पलायन कर रहे लोगों के पांव वहीं ठहर गए।

इतिहास में भी है मेवों का योगदान

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में मेव मुसलमानों की स्थिति पर गौर करें तो मुगलों की सत्ता स्थापित होने से से पहले जब बाबर को भारत पर पकड़ स्थापित करने के अपने पांचवें और अंतिम प्रयास में 1,00,000 पुरुषों की एक राजपूत सेना का सामना करना पड़ा तब बाबर ने हसन खान मेवाती से मदद मांगी, जो एक मेव शासक था। हसन खान ने बाबर के धर्मवादी प्रस्तावों को ठुकराने और एक हिंदू राजा, राणा संघा का पक्ष लेने का फैसला किया था।1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में 6,000 से अधिक मेवों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह स्थानीय तानाशाह के साथ झगड़ा था जिसने मेवों को समुदाय की भावना और जागृत कर दिया और मेवों को पहला प्रामाणिक नेता – चौधरी मोहम्मद यासीन खान मिला। मेव मुसलमान ‘अलवर आंदोलन’ को भी अपने स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा मानते हैं। यह ऐसी घटना थी जिसमें एक स्थानीय नेता ‘ब्रिटिश कठपुतली’ से मुकाबला करने के लिए खड़ा होता है। नूंह के मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र युवा मेव आकिब जावेद खान ने कहा कि मेव अलवर या भरतपुर के राजाओं की तरह पिठू नहीं थे। मेव न तो मुगलों के साथ थे और न ही अंग्रेजों के साथ, बल्कि आजादी की लड़ाई में मेव कौम ने अग्रणी भूमिका निभाई।

दावा: आजादी के बाद दूसरी बड़ी हिंसा

1947 के बाद नूंह हिंसा को दूसरी बड़ी हिंसा बताया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1992 में कुछ इलाकों में हिंसा हुई थी, लेकिन ये हिंसा कहीं बड़ी है।नूंह हिंसा के बाद बाद वहां काफी तनाव है। मेवात के इस इलाके में धार्मिक सौहार्द के बिगड़ने की अक्सर घटनाएं सामने आती रहती हैं। सोमवार को धार्मिक जुलूस के दौरान हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। नूंह में धार्मिक जुलूस में हुए उपद्रव में दो होम गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कथित तौर पर होम गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे इलाकों में अशांति फैल गई।

कई परिवारों में हैं हिंदू नाम

कद काठी और पहनावे पर गौर करें तो मेव मुस्लिम मेओ फेटा (पगड़ी) और गैर-मेओ पगड़ी पहनते हैं। महिलाएं बुर्का नहीं बल्कि सिर पर हल्का घूंघट रखती हैं। वे हिंदुओं की तरह एक ही गोत्र में शादी नहीं करते। कई परिवार अभी भी बच्चों को उनके हिंदू नामों से बुलाते हैं। अमर सिंह, चांद सिंह, सोहराब सिंह मेव नाम हैं।

यहां फैले हैं मेव मुस्लिम

मेव मुस्लिम मेवात में हमेशा से बड़ी संख्या में रहे हैं। वहीं,यह पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निकटवर्ती क्षेत्र में फैले हुए हैं। इनके अस्तित्व को लेकर कई तरह के मत हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इनकी जड़ें ईरान में हैं, अन्य कहते हैं कि वे मीना जनजातियों से हैं जिन्होंने इस्लाम अपना लिया। इनकी इन क्षेत्रों में कुल 20 लाख की आबादी है।

Previous Post

अलवर के 10 उपखंड क्षेत्रों में धारा 144 लागू; प्रशासन अलर्ट मोड पर

Next Post

नितिन देसाई ने देर रात की आत्महत्या, जीते थे कई नेशनल अवॉर्ड्स

Next Post
नितिन देसाई ने देर रात की आत्महत्या, जीते थे कई नेशनल अवॉर्ड्स

नितिन देसाई ने देर रात की आत्महत्या, जीते थे कई नेशनल अवॉर्ड्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी
  • अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण
  • 5 राज्यों के चुनावी नतीजे: जनता ने तय किया भविष्य का राजनीतिक समीकरण
  • मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त
  • प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In