• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

राजनीति में बूढ़ा आदमी रिटायर नहीं होता, शरद पवार पर बोलते हुए लालू यादव ने क्या संकेत दिए?

July 6, 2023
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

April 30, 2026
वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

April 30, 2026
समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

April 30, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

April 30, 2026
“भारतीय क्रिकेट की जीत की लय जारी रहेगी” : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं, करियर के शानदार आंकड़ों का किया जिक्र

April 30, 2026
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

April 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज

April 30, 2026
राजनाथ सिंह

भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

राजनीति में बूढ़ा आदमी रिटायर नहीं होता, शरद पवार पर बोलते हुए लालू यादव ने क्या संकेत दिए?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2023
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

File Photo

नई दिल्ली:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनसीपी में हुई टूट पर बड़ा बयान दिया है। शरद पवार के राजनीति से रिटायरमेंट पर हो रही बहस के बीच लालू यादव ने उनका समर्थन किया है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी पर कब्जा करने के बाद कहा था कि शरद पवार के रिटायरमेंट का समय हो गया है। लालू ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं होंगे। इस बयान के बाद लालू यादव ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी संकेत दे दिए हैं।

लालू प्रसाद यादव गुरुवार को हेल्थ चेकअप के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद आरजेडी सुप्रीमो ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भतीजे अजित के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं हो जाएंगे। बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। लालू ने कहा कि शरद पवार बहुत मजबूत नेता हैं। भतीजे (अजित पवार) का क्या असर है?

लालू यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं की अगली बैठक बेंगलुरु में होगी। उन्होंने कहा कि पटना में पहला अध्याय खत्म हुआ, अगला बेंगलुरु में होगा। हम 17 पार्टी के लोग इकट्ठा हुए हैं। बीजेपी वालों को जो कहना है कहते रहें। वे नहीं चाहते हैं कि विपक्षी एकता पर चर्चा हो।

शरद पवार के बहाने लालू ने क्या संकेत दिए?
82 साल के शरद पवार के रिटायरमेंट पर बयान देकर लालू यादव ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि ढलती उम्र राजनीतिक सफर में बाधा नहीं डालती है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। दरअसल, लालू यादव भी 75 साल से ऊपर के हो गए हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि अभी वे लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले हैं।

ऑपरेशन से ठीक होने के बाद फिर एक्टिव हुए लालू
लालू यादव का बीते दिसंबर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद कुछ महीनों तक वे सार्वजनिक मंचों से दूर रहे। 23 जून को पटना में हुई विपक्षी बैठक में वे पहली बार पुराने फॉर्म में नजर आए। विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू ने कहा कि वे अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने चुटीले अंदाज में नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसे और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बुधवार को लालू पटना में आरजेडी के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हुए, नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने की धमकी दी। लालू यादव अब लगातार मीडिया से भी लगातार बात कर रहे हैं। साथ ही पार्टी के अंदर के मसलों पर भी उनकी पूरी नजर है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन में उनकी भूमिका अहम होगी।
हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे लालू
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को स्वास्थ्य जांच के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे। पटना से रवाना होने से पहले उन्होंने बताया कि कुछ ब्लड टेस्ट करवाने हैं, इसलिए वे दिल्ली जा रहे हैं। ये टेस्ट यहां नहीं होते हैं। वे फिर से लौटेंगे और विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु भी जाएंगे। लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारी की जा रही है।
Previous Post

भगवती सूत्र द्वारा आचार्यश्री प्रतिपादित कर रहे ज्ञान के सूत्र  

Next Post

तमीम इकबाल ने किया संन्यास का ऐलान

Next Post
तमीम इकबाल ने किया संन्यास का ऐलान

तमीम इकबाल ने किया संन्यास का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान
  • वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव
  • समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’
  • इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
  • खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In