• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

इंजीनियर की बालकनी में महिला की लटकती लाश मिली, दुष्कर्म की आशंका

May 18, 2022
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तान की नापाक हरकत पर उमर अब्दुल्ला भड़के

राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा

July 11, 2026
समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

July 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है

July 11, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

July 11, 2026
राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 11, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

इंजीनियर की बालकनी में महिला की लटकती लाश मिली, दुष्कर्म की आशंका

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 18, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

representative picture

पटना:रेलवे इंजीनियर की बालकनी में मंगलवार की अल सुबह चार बजे दाई (36 वर्ष) की लाश फंदे पर लटकती मिली। वह अपने पिता के साथ बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहती थी। घटना पत्रकारनगर थानांतर्गत दक्षिणी चित्रगुप्तनगर गीता प्रसाद गली स्थित सत्येंद्र कुमार सिन्हा के घर में हुई। इसी जगह तीसरे तल्ले पर रेलवे में दानापुर में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर हरे कृष्ण मुरारी रहते हैं। उनकी पत्नी पीएमसीएच में नर्स हैं। मंगलवार की अल सुबह चार बजे पड़ोसियों ने पुलिस को लाश के बालकनी की ग्रिल से बाहर की ओर लटके होने की खबर दी। इंजीनियर के यहां बीते पांच मई से वह काम कर रही थी।

इधर, महिला की मौत के बाद परिजन दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुये दक्षिणी चित्रगुप्तनगर को जाम कर हंगामा करने लगे। गुस्साये लोगों ने आगजनी भी की। साथ ही मकान मालिक पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुये बवाल काटा। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेजा गया। वहीं दाई की लाश मिलने के कुछ देर बाद सुबह सात बजे इंजीनियर परिवार सहित फरार हो गये।

शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके परिजनों का कहना है कि गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि उसके साथ मारपीट भी की गयी।

इधर, मकान मालिक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि देर रात एकाएक पुलिस आयी और उनके गेट को खटखटाया। इसके बाद पुलिस तीसरे तल्ले पर गयी, फिर इंजीनियर के फ्लैट को खुलवाया। जब बालकनी में गये तो दाई की लाश पर नजर पड़ी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। उसके एक परिजन ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि महिला के साथ घटना की रात गलत हुआ था। हालांकि पुलिस फिलहाल इस बाबत कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। पत्रकारनगर थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि दो से तीन दिनों बाद उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

पटना के एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा, ‘पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी कुछ स्पष्ट होगा। परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित इंजीनियर फरार है। पुलिस अनुसंधान पूरा कर जल्द ही कार्रवाई करेगी।’

बालकनी के बगल वाले कमरे में सोये थे इंजीनियर
जिस बालकनी से महिला की लाश दुपट्टे के सहारे लटकती मिली, उसी के बगल में इंजीनियर हरे कृष्ण सोये थे। वहीं दूसरे कमरे में महिला जमीन पर जबकि इंजीनियर की पत्नी और बच्चे बिस्तर पर सोये थे। शुरुआती दौर में पुलिस के सामने उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं चला कि ये सब कब हुआ? घर में सिर्फ पांच लोग थे। इंजीनियर, उनकी नर्स पत्नी, दो बच्चे और दाई। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर घर में ऐसा क्या हुआ था? इस सवाल का जवाब देने के लिये अब इंजीनियर भी पुलिस के सामने नहीं हैं। उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

परेशान थी महिला, पिता से कहा था काम छोड़ दूंगी
महिला पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बीते पांच मई को ही उसने इंजीनियर के यहां बच्चों को संभालने का काम पकड़ा था। उसकी ड्यूटी पूरे दिन और रात इसी घर में रहने की थी। बीते रविवार को वह अपने पिता के घर गयी थी। उसने वहां खाना खाया और अपने पिता से कहा कि वह काम छोड़ देगी। उसे वहां मन नहीं लग रहा। सैलरी मिलने के बाद वह काम पर नहीं जायेगी। लेकिन घरवालों ने उससे उसकी परेशानी का कारण नहीं पूछा। महिला के पहले पति इस दुनिया में नहीं हैं। दूसरे से अलगाव हो चुका था। उसे चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह दाई का काम कर जीवन-यापन करती थी।

लाश को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गयी
बेटी का शव देखते ही महिला के पिता बिलख कर रोने लगे। वह एक अपार्टमेंट में गार्ड का काम करते हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी लाश को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गयी है। उन्होंने मकान मालिक और इंजीनियर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना की छानबीन करने के दौरान पुलिस महिला के मोबाइल और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करेगी। महिला के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

उठ रहे सवाल

● पुलिस भी मान रही है कि जिस तरीके से दाई की लाश बालकनी से सड़क की ओर लटकती मिली वह असामान्य है। क्या दाई की हत्या कर उसकी मौत को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गयी है?

● घटना की रात इंजीनियर और उनकी पत्नी के अलावा कोई तीसरा भी घर पर था क्या?

● महिला के गले को दुपट्टे के सहारे मजबूती से बांधा गया था ताकि लाश सड़क पर न गिरे। सवाल यह है कि आखिर किसने उसके गले में उतनी मजबूती से फंदे को बांधा?

मकान मालिक और इंजीनियर पर केस दर्ज
इस बाबत महिला के परिजनों ने पत्रकारनगर थाने में मकान मालिक जितेंद्र सिन्हा और जूनियर इंजीनियर हरे कृष्ण पर हत्या और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Previous Post

एक पिलर पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन: जगह की कमी के चलते फैसला, 16 एलिवेटेड स्टेशनों को किया गया चिन्हित

Next Post

समस्तीपुर में लापता व्यवसायी की हत्या, सासाराम में 14 वर्षीया किशोरी का शव मिलने से सनसनी

Next Post
बेगूसराय में बीज कारोबारी की निर्मम हत्या

समस्तीपुर में लापता व्यवसायी की हत्या, सासाराम में 14 वर्षीया किशोरी का शव मिलने से सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश
  • पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान
  • राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा
  • समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश
  • वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In