• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

सहारनपुर से जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का एक और आतंकी गिरफ्तार

January 1, 2023
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

सहारनपुर से जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का एक और आतंकी गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 1, 2023
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

Image Courtesy: Google

लखनऊ: आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने नव वर्ष से पूर्व अलकायदा बर्र-ए-सगीर तथा उसके सहयोगी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य संदिग्धों की छानबीन भी तेज की गई है।

अजहरूद्दीन देश में जेहाद फैलाने व नवयुवकों को आतंकी संगठन से जोड़ने का कर रहा था काम

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी आतंकी मुदस्सिर से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर सहारनपुर निवासी अजहरुद्दीन की भूमिका की पड़ताल की जा रही थी। एक दिन पूर्व अजहरुद्दीन को लखनऊ स्थित एटीएस मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की गई और उसकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच कराई जा रही है। अजहरूद्दीन देश में जेहाद फैलाने व नवयुवकों को आतंकी संगठन अलकायदा बर्र-ए-सगीर व जेएमबी से जोड़ने का काम कर रहा था। इसके लिए वह नवयुवकों को जेहादी साहित्य व वीडियो के जरिए उकसाने में सक्रिय था।

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में आतंक‍ियों ने बढ़ाया नेटवर्क

जांच एजेंसियां प्रदेश में आतंकी संगठनों की बढ़ती गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। इसी कड़ी में एटीएस ने लगभग तीन माह पूर्व अलकायदा बर्र-ए-सगीर तथा जेएमबी से जुड़े दस आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जेएमबी पिछले कुछ वर्षों से भारत व बांग्लादेश में गजवा-ए-हिंद के उद्देश्य से अपने नेटवर्क का विस्तार करने का प्रयास कर रहा है। एडीजी का कहना है कि आतंकी संगठन ने भारत में घुसपैठ कर सबसे पहले पश्चिम बंगाल व असोम में कट्टरपंथी विचारधारा के युवकों को उकसाकर अपने साथ जोड़ा था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड तक अपना नेटवर्क बढ़ाया है।

पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान अजहरूद्दीन की भूमिका सामने आई

सहारनपुर से सबसे पहले 26 सितंबर, 2022 को आरोपित मदरसा संचालक लुकमान को पकड़ा गया था, जिसके बाद अन्य आरोपित शामली निवासी शहजाद, सहारनपुर निवासी कारी मुख्तार व मु.अलीम, हरिद्वार निवासी मुदस्सिर व कामिल, बांग्लादेशी नागरिक अलीनूर व झारखंड निवासी नवाजिश अंसारी समेत अन्य पकड़े गए थे। एटीएस इनके सरगना अलकायदा बर्र-ए-सगीर तथा जेएमबी के सक्रिय आतंकी अब्दुल्ला तल्हा उर्फ मुफ्ती हुसैन की भी तलाश कर रही है। एटीएस ने हरिद्वार निवासी मुदस्सिर को कामिल व अलीनूर के साथ नेपाल सीमा से पकड़ा था। मुदस्सिर को पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान अजहरूद्दीन की भूमिका सामने आई थी। अजहरुद्दीन सहारनपुर के कुतुब शेर थानाक्षेत्र की एकता कालोनी का निवासी है।

Previous Post

नए साल पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Next Post

ग्रेटर कैलाश के सीनियर सिटीजन केयर होम में लगी भीषण आग, हादसे में 2 लोगों की मौत

Next Post
पत्नी का ताना नहीं सह सका पति, पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह

ग्रेटर कैलाश के सीनियर सिटीजन केयर होम में लगी भीषण आग, हादसे में 2 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
  • धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In