• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेलेंस्की-मोदी के बीच बातचीत आगे बढ़ाएंगे, पहली बार भारत पर आए मंत्री

जेलेंस्की-मोदी के बीच बातचीत आगे बढ़ाएंगे, पहली बार भारत पर आए मंत्री

March 29, 2024
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जेलेंस्की-मोदी के बीच बातचीत आगे बढ़ाएंगे, पहली बार भारत पर आए मंत्री

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 29, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेलेंस्की-मोदी के बीच बातचीत आगे बढ़ाएंगे, पहली बार भारत पर आए मंत्री

नई दिल्ली। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा भारत की अपनी पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह “यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत को आगे बढ़ाएंगे” और शांति सूत्र पर विशेष ध्यान देंगे। गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे कुलेबा का शुक्रवार यानी आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात का कार्यक्रम है। ऐसी उम्मीद है कि दोनों पक्ष गर्मियों में स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित होने वाले शांति शिखर सम्मेलन में भारतीय भागीदारी पर चर्चा करेंगे।

कुलेबा ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग महत्वपूर्ण है और इसे मजबूत किया जाएगा। उनकी दो दिवसीय यात्रा दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के बीच हो रही है। कुलेबा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के आमंत्रण पर नई दिल्ली की अपनी यात्रा शुरू की। यूक्रेन-भारत सहयोग महत्वपूर्ण है और हम संबंधों को और मजबूत करेंगे। राष्ट्रपति जेलेंस्की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के आधार पर, हम शांति फॉर्मूला पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, कुलेबा के कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें जयशंकर और डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्री के साथ आधिकारिक बैठकें शामिल होंगी। इन बैठकों में आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुलेबा की यात्रा विदेश मंत्री जयशंकर के आमंत्रण पर हो रही है। अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन कुलेबा ने यहां राजघाट का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्विट्जरलैंड शांति शिखर सम्मेलन में भारत के रुख को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत “बातचीत और राजनय” के जरिए रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहन जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम बातचीत और राजनय के माध्यम से रूसी-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मार्च को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अलग-अलग बातचीत की थी और जोर दिया था कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और राजनय ही आगे का रास्ता है। मोदी ने हालिया चुनाव में पांचवीं बार जीत हासिल करने के लिए पुतिन को बधाई देने की खातिर टेलीफोन पर बातचीत की थी। उसके बाद प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को फोन किया था और मौजूदा संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने तथा शांति के लिए सभी प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन से अवगत कराया था।

जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत के दौरान अपने देश की संप्रभुता के समर्थन के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि भारत को स्विट्जरलैंड में पहले शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेते देखना यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Previous Post

भारत ही नहीं पाक, मालदीव, बांग्लादेश तक को मिले राजनीति के धुरंधर

Next Post

चीन लाख दोहराए, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा; विदेश मंत्रालय का ड्रैगन को दो टूक जवाब

Next Post
कतर से मिली 60 दिनों की मोहलत, पूर्व नौसैनिकों के मामले में क्या करेगा भारत; विदेश मंत्रालय ने बताया

चीन लाख दोहराए, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा; विदेश मंत्रालय का ड्रैगन को दो टूक जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In