डेस्क: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल को पसंद किया गया था। हालांकि, प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ हुए विवाद के बाद दो साल पहले जेनिफर ने इस शो को छोड़ दिया था। अब हाल में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के साथ अपने रिश्ते पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो पहले अक्सर उन्हें जन्मदिन या फेस्टिवल की बधाई देने के लिए मैसेज या कॉल करती थीं। लेकिन जब से उन्होंने शो छोड़ा उस दिन के बाद से दोनों ने एक दूसरे से कोई संपर्क नहीं किया।
जेनिफर ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “दिलीप जी के साथ बहुत अच्छा रिश्ता था। जिस दिन से मैं निकली हूं, उनसे कोई संपर्क नहीं है। ना उनको किया ना मैंने किया।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे केस के बाद, मैंने नहीं किया और अनहोनी भी नहीं की। मैं उनको बहुत मिस करती हूं।” जेनिफर ने आगे बताया कि वो दिलीप जोशी और शो के बाकी एक्टर्स के साथ ही खाना खाया करती थीं। दिलीप जोशी के बताए गए शो और वेब सीरीज देखने की वजह से ही उन्होंने टीवी देखना शुरू किया था। अब वो टीवी नहीं देखती हैं। प्रोड्यूसर के साथ विवाद के बाद दिलीप जोशी ने कभी उनसे संपर्क नहीं किया।
बता दें, हाल में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 17 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में एक्टर्स के लिए एक खास केक कटिंग सेरेमनी रखी गई थी। इस दौरान एक्टर्स ने अपनी इस लंबी जर्नी के बारे में बात की। साथ ही दिशा वकानी की वापसी को लेकर भी चर्चा की गई।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

