भोजला, मंडी,झांसी। आज देश भर की 49 सीटों पर पांचवे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच झांसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट कर पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट में लिखा है के भोजला, मंडी के बूथ संख्या 179,180,181 में फॉर्म 17 C पहले ही भरकर साइन करके रखा पाया गया जो की वोटिंग कंप्लीट होने के बाद वोटिंग को काउंट करके भरा जाता है वह वोटिंग से 24 घंटे पूर्व ही भोजला मंडी बूथ संख्या 179,180,181 झांसी ,उत्तर प्रदेश,के पीठासीन अधिकारी ने साइन करवाकर रख लिया इसमें पीठासीन अधिकारी ने अपनी गलती स्वयं स्वीकार की। इससे प्रतीत होता है की चुनाव में धांधली के लिए चुनाव आयोग भी शामिल है। उनका दावा है की वीडियो में गलती स्वीकार करते हुए पीठासीन अधिकारी दिख रहे हैं। वह वीडियो हम यहाँ हूबहू दे रहे हैं। हालाँकि हम इस वीडियो की सत्यता को पुख्ता नहीं करते, इस सम्बन्ध में चुनाव आयोग ही अंतिम निर्णय लेगा। नीचे वीडियो देखिये।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
