• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

April 3, 2022
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

रांची:झारखंड सहित तमिलनाडु एवं अन्य राज्यों की शिकायत के बाद बिजली उत्पादन करने वाली निजी कंपनियों की मनमानी पर केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने लगाम लगाया है। अब भीषण गर्मी में राज्य लगभग 40 प्रतिशत कम दर पर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली का प्रबंधन कर आपूर्ति सामान्य बनाये रख सकेंगे। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से राज्य शून्य से 12 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीद सकेंगे। पिछले कुछ दिनों से राज्यों को 20 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीदने के लिये मजबूर होना पड़ रहा था।

ऊर्जा मंत्रालय को झारखंड की ओर से यह शिकायत की गई कि बिजली उत्पादन करने वाली विभिन्न निजी कंपनियां डिस्कॉम पर बकाया की आड़ लेकर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज को महंगी दर पर बिजली बेच रही हैं। इस कारण राज्यों को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से लगातार 20 रुपये प्रति यूनिट की महंगी दर पर बिजली उपलब्ध हो रही है। जबकि यह आठ से दस रुपये के करीब उपलब्ध होती रही है। पूर्व में भी ऐसी स्थिति बनती थी, लेकिन बहुत कम समय तक ऐसे हालात रहते थे। इस बार 20 रुपये की दर कई दिनों तक बनी रही।

तमिलनाडु और झारखंड की ओर से ऊर्जा मंत्रालय को पूरा मामला संज्ञान में लाया गया। बताया गया कि बिजली उत्पादन करने वाली निजी कंपनियां समझौते के विरुद्ध जाकर राज्यों को कम बिजली देकर महंगी दर पर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज को बिजली बेच रही हैं। इससे राज्यों को जितनी बिजली कम दर पर मिल सकती थी वह भी बहुत महंगी दर पर खरीदनी पड़ रही है। झारखंड की ओर से जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक ऋषिनंदन ने खासतौर पर कहा कि गरीब राज्यों को बिजली आपूर्ति सामान्य बनाये रखने में बड़ी परेशानी पेश आ रही है।

राज्यों की आपत्ति के बाद केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने आदेश दिया है कि दिन के समय या एक दिन पूर्व इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीदने के लिये शून्य से अधिकतम 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से बोली लगाई जाएगी। ससमय अतिरिक्त बिजली खरीद पर नया आदेश शनिवार से ही लागू हो गया है। एक दिन एडवांस में खरीद पर नया आदेश रविवार से लागू होगा।

नया आदेश लागू होने के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीदने पर प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये की बचत होगी। एक्सचेंज से जेबीवीएनएल प्रतिदिन करीब पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त बिजली का प्रबंध करता था। अब दो करोड़ रुपये में राज्य को बिजली की अतिरिक्त जरूरत जो करीब 150 से 200 मेगावाट तक बन रही है को पूरा किया जा सकेगा।

Previous Post

सहायक पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, DIG कार्यालय में था तैनात

Next Post

झाड़फूंक के नाम पर बाल काटे, दोनों हाथों को जलाया, निकाला खून

Next Post
झाड़फूंक के नाम पर बाल काटे, दोनों हाथों को जलाया, निकाला खून

झाड़फूंक के नाम पर बाल काटे, दोनों हाथों को जलाया, निकाला खून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In