• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस

झारखंड में समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस, बची हुई सीटों पर अप्रैल में जारी होगी लिस्ट

March 31, 2024
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

झारखंड में समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस, बची हुई सीटों पर अप्रैल में जारी होगी लिस्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2024
in झारखंड, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस

रांची:झारखंड में एनडीए ने 14 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं, लेकिन ‘इंडिया’अभी भी मंथन ही कर रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने बचे प्रत्याशियों की घोषणा कर सकेगी। गठबंधन में सिर्फ कांग्रेस ने तीन सीटों पर और भाकपा माले ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है।

झामुमो ने अभी अपने पांच और राजद ने अपनी सीट से प्रत्याशी नहीं उतारा है। चतरा-पलामू सीट पर राजद दावा कर रहा है कि दोनों में उनके ही प्रत्याशी होंगे, यह तय हो गया है। लेकिन कांग्रेस इस पर ठोस रूप से कुछ भी कहने से बच रही है। कांग्रेस का मानना है कि पलामू-चतरा में एक सीट पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। फ्रेंडली फाइट की भी नौबत आयी तो इससे वे पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 31 मार्च को होनी है। इसमें झारखंड की सीटों पर भी चर्चा होने की संभावना है। एनडीए गठबंधन की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दल कई सीटों पर जातिगत समीकरण को देख रहे हैं। वैसी सीटें जहां भाजपा के एक जाति के उम्मीदवार लगातार जीत रहे हैं, वहां से भाजपा ने दूसरी जाति का प्रत्याशी दिया है तो इंडिया गठबंधन इस पर मंथन कर रहा है। संबंधित लोकसभा में जातियों के समीकरण के आधार पर प्रत्याशी देने की तैयारी चल रही है। संभावित प्रत्याशियों की क्षेत्र में पकड़ को भी देखा जा रहा है, ताकि मतदाता उससे जुड़ सकें। आपको बता दें कि कांग्रेस रांची, धनबाद, गोड्डा और पलामू या चतरा से प्रत्याशी उतार सकती है। वहीं, झामुमो चाईबासा, जमशेदपुर, गिरिडीह, दुमका और राजमहल से प्रत्याशी उतारेगा। राजद को पलामू-चतरा प्रत्याशी देना है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस ने लोहरदगा, हजारीबाग और खूंटी से और भाकपा माले ने कोडरमा से प्रत्याशी उतार दिया है।

टैक्स, खाता फ्रीज पर कांग्रेस का कल प्रदर्शन

आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पर 1823 करोड़ का कर लगाने, कांग्रेस के खाते से 135 करोड़ निकालने व खातों को फ्रीज करने के विरोध में एक अप्रैल को कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को जिला मुख्यालय में एक अप्रैल को विरोध प्रदर्शन, मशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्देश दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारी, प्रदेश नेताओं, वरीय नेताओं, प्रदेश पदाधिकारी को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

लोकसभा के लिए घोषित उम्मीदवारों को भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।

कर आतंकवाद के एजेंट से भाजपा कर रही प्रहार कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया कि भाजपा कर आतंकवाद के अपने एजेंट के तहत विपक्षी दलों पर आर्थिक प्रहार करने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस को मुख्य रूप से निशाना बना रही है। दिनोंदिन इंडिया के घटक दलों के बीच बढ़ते आपसी समन्वय और जनता के बीच इंडिया गठबंधन के प्रति बढ़ते विश्वास से भाजपा नेता सशंकित हैं।

यही वजह है कि आयकर विभाग को हथियार बनाकर कांग्रेस को नोटिस भेजने और कांग्रेस का खाता फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। चुनाव में देश की जनता सारी सच्चाइयों को अपने मतदान से परख देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की व्यवस्थित प्रक्रिया खतरनाक गति से आगे बढ़ाई जा रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस के खिलाफ अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग द्वारा पिछले आठ सालों का आयकर रिटर्न खोल दिया गया है।

कांग्रेस इसके विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है और इसका जोरदार विरोध प्रदर्शन झारखंड में भी किया जाएगा।

Previous Post

आयकर विभाग ने अब थमाया 3567 करोड़ का नोटिस, तिलमिला उठी कांग्रेस

Next Post

नाम वापसी के बाद 55 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव हरिद्वार सीट में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी

Next Post
वोटर आईडी कार्ड नहीं है, घबराइए मत! इस तरह कर सकेंगे मतदान

नाम वापसी के बाद 55 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव हरिद्वार सीट में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In