डेस्क:अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ में नजर आए एक्टर प्रियांशु छेत्री का मर्डर हो या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर में उनके ही दोस्त ने देर रात उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार की आधी रात के बाद जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके के एक खाली घर में हुई। वारदात के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी ध्रुव लाल बहादुर साहू (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
क्यों हुआ झगड़ा?
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक पुलिस ने कहा, “प्रियांशु और ध्रुव आपस में दोस्त थे और अक्सर शराब पीने के लिए साथ जाया करते थे। मंगलवार रात दोनों मोटरसाइकिल से एक सुनसान घर पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पीना शुरू किया। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में ध्रुव ने प्रियांशु को धमकाया और बाद में सो गया, लेकिन फिर अचानक उसने प्रियांशु को तारों से बांध दिया और तेज हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रियांशु का गला रेत दिया गया और चेहरे पर पत्थर से वार किया गया।”
पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियांशु के खिलाफ चोरी और अन्य मामूली आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं आरोपी ध्रुव भी पहले जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
‘झुंड’ से मिली थी पहचान
प्रियांशु छेत्री को पहचान नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘झुंड’ (2022) से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘बबू छेत्री’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने कोच विजय बरसे का रोल प्ले किया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
