• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जिस दिन अपराजिता बिल पास, उसी रात कोलकाता के 5 स्टार होटल में महिला से छेड़छाड़

जिस दिन अपराजिता बिल पास, उसी रात कोलकाता के 5 स्टार होटल में महिला से छेड़छाड़

September 4, 2024
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर

June 21, 2026
राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

June 21, 2026
शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

June 21, 2026
यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

June 21, 2026
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

जिस दिन अपराजिता बिल पास, उसी रात कोलकाता के 5 स्टार होटल में महिला से छेड़छाड़

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जिस दिन अपराजिता बिल पास, उसी रात कोलकाता के 5 स्टार होटल में महिला से छेड़छाड़

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार चहुंओर निशाने पर है। इस बीच, ममता सरकार ने राज्य में रेप और महिला व बाल उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए मंगलवार को कड़े कानूनी प्रावधानों वाला अपराजिता बिल पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया लेकिन जिस दिन कोलकाता में विधानसभा में यह बिल पारित हुआ उसी रात वहां के एक मशहूर पांच सितारा होटल में एक महिला से छेड़छाड़ होने की खबर है।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक दिल्ली का रहने वाला है। आरोप है कि होटल में एक पार्टी के दौरान महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11.50 बजे हुई। आरोपियों ने महिला और उसकी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और हंगामा करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में एक की पहचान दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के निवासी अरुण कुमार के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 60 साल है, जबकि दूसरे की पहचान कोलकाता के ही 43 वर्षीय रिंकु गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरुण कुमार फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए थे और मुलाकात के लिए रिंकु गुप्ता को होटल में बुलाया था। बाद में दोनों ने होटल में चल रही पार्टी के दौरान पीड़ित महिलाओं से छेड़छाड़ की।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को ही सर्वसम्मति से बलात्कार रोधी विधेयक पारित किया है, जिसमें पीड़िता की मौत होने या उसके ‘कोमा’ जैसी स्थिति में जाने पर दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग की, जो ‘‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू नहीं कर सके हैं।’’

‘अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024’ का उद्देश्य बलात्कार और यौन अपराधों से संबंधित नए प्रावधानों के जरिये महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा मजबूत करना है। विधेयक, हाल में पारित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 कानूनों और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम 2012 के पश्चिम बंगाल में क्रियान्वन में संशोधन करने का प्रस्ताव करता है। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा के जघन्य कृत्य की त्वरित जांच व सुनवाई का मार्ग प्रशस्त करना तथा सजा को कठोरतम करना है।

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को एक चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के बाद जारी व्यापक प्रदर्शनों के मद्देनजर, यह विधेयक पेश व पारित करने के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था।

 

Previous Post

किसान क्रेडिट कार्ड कर्ज सीमा बढ़ाने पर विचार, नए योजनाओं की तैयारी

Next Post

इमरजेंसी की रिलीज टलने पर कंगना रनौत बोलीं- कीमत चुकानी पड़ती है

Next Post
इमरजेंसी कंगना रनौत

इमरजेंसी की रिलीज टलने पर कंगना रनौत बोलीं- कीमत चुकानी पड़ती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह
  • ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”
  • गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर
  • राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा
  • शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In