• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

June 20, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

इस तरह बदल गया यूपी का सियासी समीकरण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 20, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

कानपुर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में यूं तो पूरे देश में होता है, लेकिन सबसे अधिक सियासी चर्चा और आकर्षण का केंद्र उत्तर प्रदेश ही रहता है। सर्वाधिक 80 सीटों वाले प्रदेश में जिसने बाजी मारी, प्राय: वही केंद्र में सरकार गठित करता है। इस बार भी कहानी में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनाव निकलते-निकलते अखिलेश यादव मानो यह जान गए थे कि मध्य उत्तर प्रदेश का लक्ष्य साधना है तो उन्हें खुद चुनाव में उतरना होगा। यूं तो उनके कन्नौज से लड़ने की चर्चा वर्ष 2022 से ही शुरू हो गई थी, लेकिन इस पर कभी न तो सहमति दी, न ही खुलकर इनकार किया।

कन्नौज में अखिलेश ने आखिरी समय में खोले पत्ते

इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे तेज प्रताप को कन्नौज (Kannauj Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी जरूर घोषित कर दिया, लेकिन अपने लिए भी गुंजाइश बनाए रखी। आखिरी समय में उन्होंने पत्ते खोले और नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन पर्चा दाखिल कर दिया। हालांकि इसकी तैयारी उन्होंने पहले से ही कर रखी थी।

कांग्रेस से गठबंधन, सीटों का बंटवारा और फिर प्रत्याशियों की घोषणा में सपा ने जिस तरह फैसले किए, उसे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जल्दबाजी और दबाव में काम करना समझा गया, लेकिन धरातल पर यह रणनीति थी जो पार्टी की जीत का आधार बनी। हां, इसमें भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर जनता के अंदर चल रहे विरोध ने आग में घी की तरह भी काम किया जिसका लाभ सपा को मिला।

गठबंधन, विरोध और जातीय समीकरण

अखिलेश की रणनीति की सफलता इसी से आंक लीजिए कि सपा ने घोषणा के बाद 13 प्रत्याशी बदले, जिनमें से सात जीत गए। रामपुर में आजम खां (Azam Khan) की मर्जी के खिलाफ मोहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बनाना हो या मुरादाबाद में एसटी हसन की जगह अंतिम समय में रुचि वीरा को मैदान में उतारने का फैसला हो, हर जगह उन्हें सफलता मिली।

कांग्रेस से गठबंधन किया और यहां भी सीटों के बंटवारे में पूरी सतर्कता बरती। पल्लवी पटेल के विरोध को भी उन्होंने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। अखिलेश ने 11 कुर्मी प्रत्याशी उतारे, जिसमें अधिकतर जीत गए। बीच चुनाव पाल समाज से श्याम लाल पाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। बसपा प्रमुख मायावती के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा को बांदा से ले जाकर जौनपुर से लड़ा दिया।

अखिलेश की रणनीति से उलझा विपक्ष

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 सीटों को उदाहरण मानें तो सपा ने कई ऐसे प्रत्याशी उतारे जो नए थे और लगा कि उसके पास चेहरे नहीं हैं। बांदा में पहले उन्होंने शिवशंकर पटेल को प्रत्याशी बनाया। यहां भाजपा ने आरके पटेल पर दोबारा दांव लगाया था। बाद में शिवशंकर हट गए और नामांकन करा चुकीं उनकी पत्नी कृष्णा पटेल को सपा ने प्रत्याशी बना दिया।

सजातीय प्रत्याशी उतारने से ऐसा लगा कि सपा सिर्फ भाजपा को उलझाना चाहती है, लेकिन कृष्णा पटेल चुनाव जीत गईं। फतेहपुर सीट पर लंबे समय तक हां-ना का दौर चला और अंत में पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को नामांकन की अनुमति मिली। जातीय समीकरण ऐसे बने कि नरेश जीत गए।

इटावा में सपा ने साधा जातीय समीकरण

इटावा में भी भाजपा ने डॉ.रामशंकर कठेरिया के रूप में प्रत्याशी दोहराया। शुरुआत में माहौल कठेरिया के पक्ष में ही दिख रहा था, लेकिन परिणाम आते-आते तस्वीर बदल गई और सपा के जितेंद्र दोहरे ने जीत दर्ज कर ली। यहां वंचित वर्ग (एससी) मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े चार लाख है, इनमें से ढाई लाख वोटर सिर्फ दोहरे हैं।

फर्रुखाबाद से डॉ.नवल किशोर शाक्य पर अखिलेश ने दांव लगाया। वह हार जरूर गए, पर 2,678 वोट से जीते भाजपा के मुकेश राजपूत की कुर्सी जरूर हिला दी। हमीरपुर में तो अजेंद्र सिंह राजपूत बिल्कुल नया नाम था, लेकिन भाजपा के दो बार के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल उनसे जीत न सके।

जालौन में सपा ने बामसेफ व बसपा के मजबूत चेहरा रहे नारायण दास अहिरवार पर दांव लगाया और बाजी मार ली। यहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा मैदान में थे। बहरहाल, परिणाम के बाद अखिलेश यादव उत्साहित हैं और इन नतीजों को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।

समझिए कैसी रही रणनीति

अब आप कहेंगे कि यह रणनीति कैसे थी? इसे ऐसे समझिए…अखिलेश यादव के कन्नौज के लगातार दौरे और क्षेत्र के पुराने नेताओं की पार्टी में वापसी इसी रणनीति का हिस्सा थी। आसपास की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा में भी उन्होंने जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जिससे नतीजे उनके पक्ष में गए। उनके भाषणों में दोहराव जरूर दिख रहा था, लेकिन यह भी उनकी रणनीति का हिस्सा था।

पिता मुलायम सिंह यादव के समय से इस क्षेत्र से अपना लगाव, सपा सरकार के दौरान कराए काम और भाजपा सांसदों की जनता से दूरी के हथियार को मध्य वर्ग से जोड़कर माहौल बनाया। पहले प्रत्याशियों की घोषणा और फिर उनमें बदलाव किए गए तो लगा कि जल्दबाजी और दबाव में ऐसा किया जा रहा है, लेकिन पहले चरण का मतदान होने तक साफ हो गया कि यह जल्दबाजी में किया गया फैसला तो नहीं था। उनके कदमों को लेकर सवाल उठे जरूर, लेकिन उन्होंने इसे मुद्दा नहीं बनने दिया।

Tags: Bjpअखिलेश यादवसपा
Previous Post

महाराष्ट्र में बदल रहे समीकरण! BJP भड़की तो अजित के बचाव में शरद पवार

Next Post

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जॉनसन ने किया सुसाइड, चौथे फ्लोर से लगा दी छलांग

Next Post
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जॉनसन ने किया सुसाइड, चौथे फ्लोर से लगा दी छलांग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जॉनसन ने किया सुसाइड, चौथे फ्लोर से लगा दी छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In