• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र में बदल रहे समीकरण! BJP भड़की तो अजित के बचाव में शरद पवार

महाराष्ट्र में बदल रहे समीकरण! BJP भड़की तो अजित के बचाव में शरद पवार

June 20, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

महाराष्ट्र में बदल रहे समीकरण! BJP भड़की तो अजित के बचाव में शरद पवार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 20, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र में बदल रहे समीकरण! BJP भड़की तो अजित के बचाव में शरद पवार

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 में खराब नतीजों के चलते महाराष्ट्र में भाजपा और अजित पवार की एनसीपी के बीच रार मची हुई है। आरएसएस के नेता रतन शारदा के लेख के बाद भाजपा के कुछ विधायकों ने भी सवाल उठाए थे कि अजित पवार गुट को साथ लेने से नतीजे खराब आए हैं। इसके चलते वह सत्ताधारी गठबंधन में अलग-थलग चल रहे हैं। इस बीच दिलचस्प बात यह हुई है कि शरद पवार गुट ने उनका समर्थन किया है, जिसे वह छोड़कर आए हैं और अब एकनाथ शिंदे और भाजपा सरकार का हिस्सा हैं। शरद पवार गुट ने उनका पक्ष लेते हुए कहा कि भाजपा अजित पवार को बलि का बकरा बना रही है।

महाराष्ट्र की राजनीति में यूं कुछ ही महीने में बने हुए रिश्ते बिगड़ते दिख रहे हैं और बिगड़े संबंध अब सुधार की ओर लग रहे हैं। अब तक अजित पवार के आलोचक रहे रोहित पवार ने भी उनका बचाव किया है। शरद पवार के पोते ने एक्स पर लिखा है कि भाजपा की हार के लिए अजित पवार जिम्मेदार नहीं हैं। विधायक रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। भाजपा राज्य में त्रिकोणीय लड़ाई बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं का मानना ​​है कि ऐसी लड़ाई होगी तो फायदा होगा।

शरद पवार गुट ने बताया- क्यों भाजपा ही बनी हार की वजह

उनके अलावा शरद पवार गुट के सीनियर नेता जितेंद्र अव्हाड ने भी ऐसी ही बात कही है। उन्होंने कहा कि एनडीए के खराब प्रदर्शन के लिए भाजपा नेता खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने संविधान बदलने का मुद्दा उठाया था। इससे दलितों और अन्य समुदायों में डर पैदा हो गया। भाजपा ने अल्पसंख्यक समुदाय पर भी निशाना साधा। यह देखते हुए कि दलित और अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं। फिर भी वह अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटे और अंत में नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा के नुकसान में अजित पवार ने तो पूरक की भूमिका अदा की।

अजित पवार गुट भी दे चुका है अलग रास्ते जाने की धमकी

बता दें कि भाजपा और आरएसएस के एक धड़े का कहना था कि अजित पवार को साथ लेने से चीजें बिगड़ी हैं। संघ से जुड़ी पत्रिका ऑर्गनाइजर में छपे लेख के बाद तो भाजपा और फिर एकनाथ शिंदे गुट ने भी अजित पवार खेमे पर हमला बोलना शुरू कर दिया। हालांकि अजित पवार गुट भी पीछे नहीं रहा। उनके विधायक अमोल मिटकारी ने तो भाजपा को साफ चेतावनी दी थी कि यदि अजित पवार को निशाना बंद नहीं किया तो हम अलग स्टैंड लेने पर भी विचार कर सकते हैं। वहीं पुणे में एनसीपी नेता रूपाली पटल ने एनडीए की विफलता का ठीकरा भाजपा नेताओं पर फोड़ा।

Tags: अजित पवारएनसीपीभाजपामहाराष्ट्रशरद पवार
Previous Post

कब होगी UGC-NET की दोबारा परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

Next Post

जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

Next Post
जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

जिसे BJP समझ रही थी सपा की जल्दबाजी, असल में वो थी अखिलेश यादव की रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In