• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जम्मू-कश्मीर

जम्मू में आतंकियों का फन कुचलेगी भारतीय सेना

July 21, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

जम्मू में आतंकियों का फन कुचलेगी भारतीय सेना

बख्तरबंद गाड़ी, 500 पैरा कमांडो की तैनाती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 21, 2024
in जम्मू कश्मीर, देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जम्मू-कश्मीर

File Photo

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए भारतीय सेना क्षेत्र में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सैनिकों को फिर से तैनात कर रही है। सेना के सूत्रों ने बताया कि इसका उद्देश्य उन आतंकवादियों से निपटना है, जो अत्यधिक प्रशिक्षित हैं और क्षेत्र में बड़ी संख्या में घुसपैठ कर चुके हैं। भारतीय सेना ने उच्च प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगभग 500 पैरा कमांडो भी तैनात किए हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश पाकिस्तानी आतंकवादी अपने स्थानीय हैंडलरों के साथ काम कर रहे हैं। उनका मकसद जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करना है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र में दो-तीन कार्यकर्ताओं वाले छोटे-छोटे समूहों में लगभग 50 से 55 आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्हें कुछ स्थानीय लोगों का भी समर्थन प्राप्त है।

सूत्रों ने कहा, “खुफिया जानकारी जुटाने वाले ग्रिड को भी कड़ा किया जा रहा है, क्योंकि इन आतंकवादियों को घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में मिल रहे स्थानीय समर्थन को रोकने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।”

भारतीय सेना ने पहले ही 200 से अधिक बख्तरबंद वाहनों के बेड़े से लैस सैनिकों को क्षेत्र में भेजा है। सूत्रों के अनुसार, किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए क्षेत्र में 200 से अधिक ऐसा वाहन तैनात किए गए हैं और सैनिक इन वाहनों में ही ऑपरेशन के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं।

आतंकी घटनाओं के बीच जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की चुनौती
लगातार आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति पूर्वक चुनाव कराना बड़ी चुनौती है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आतंकी घटनाओं में अचानक से तेजी के चलते सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल है। सरकार चाहती है कि सूबे में चुनाव टालने की नौबत नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे आतंकियों को अपने मंसूबों में कायमाबी मिलेगी।

गौरतलब है कि आतंकियों के निशाने पर अब जम्मू संभाग के इलाके है। राज्य में आतंकी घटनाओं में बेहतहाशा वृद्धि के बाद सुरक्षा बलों की रणनीतिक तैनाती शुरू की गई है। जोनवार आतंक पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में लगाया गया है। पहाड़ों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा दस्तों को भेजा गया है। इसके अलावा उच्च स्तरीय तकनीकी और एआई की मदद से निगरानी हो रही है।

सुरक्षा बल से जुड़े सूत्र दावा कर रहे हैं कि जल्द स्थिति पर काबू पा लेंगे। सूत्रों ने कहा विधानसभा चुनाव करना चुनाव आयोग और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। सबसे अधिक चुनौती उम्मीदवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराना और चुनावी रैलियों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना है। जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में जिस तरह से आतंकी घटनाएं बढ़ी हुई है, उसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नए सिरे से मंथन हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब सियासी दलों ने भी अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। लेकिन सभी के मन में आतंकी घटनाओं की वजह से आशंका है कि कहीं चुनाव टल न जाए। जबकि उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और सूबे में सफल चुनाव कराके लोकतंत्र की बहाली का बड़ा संदेश देने का हर संभव प्रयास होगा।

Previous Post

चीन से सीखे भारत, बनाए रोजगार पैदा करने वाला आर्थिक मॉडल: नितिन गडकरी

Next Post

इसरो का दुनिया ने माना लोहा, चंद्रयान-3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार

Next Post
चंद्रयान

इसरो का दुनिया ने माना लोहा, चंद्रयान-3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In