• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बच्चे की बीमारी देख डॉक्टर हैरान, नौकरानी ने 10 सेकेंड में किया निदान

कैग ने खोली बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, स्टाफ, बुनियादी सुविधाओं और दवाओं की भारी कमी

March 31, 2022
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

कैग ने खोली बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, स्टाफ, बुनियादी सुविधाओं और दवाओं की भारी कमी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बच्चे की बीमारी देख डॉक्टर हैरान, नौकरानी ने 10 सेकेंड में किया निदान

पटना:बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की तस्वीर जारी हुई है। मार्च 2020 को समाप्त हुए साल की रिपोर्ट को बिहार के प्रधान महालेखाकार (पीएजी) रामावतार शर्मा ने जारी की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार के भारी निवेश के बावजूद लोगों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने में राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं कामयाब नहीं हो पा रही हैं।

विधानसभा में रिपोर्ट रखने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर की गई ऑडिट रिपोर्ट से पता चलता है कि सरकारी अस्पतालों, मुख्य रूप से जिला अस्पतालों में संसाधनों, मैन पावर और जनसंख्या के भार को देखते हुए उनके लिए योजनाओं की भारी कमी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला अस्पतालों को बेड की कमी का सामना करना पड़ा है। देश के स्वास्थ्य स्टैंडर्ड की तुलना में  अलग अलग अस्पतालों में 52 से 92% तक की कमी है। जिला अस्पतालों में जनसंख्या की तुलना में बिस्तरों की संख्या काफी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिस्तरों की संख्या को स्वीकृत स्तर तक नहीं बढ़ाया गया है।

जिला अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी के कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों को 12 से 15 जरूरी सेवाएं जैसे कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो, एंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी जैसी सुविधाएं भी नहीं दी जा सकी हैं। मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो सका है। ओपीडी के 59 फीसदी मरीजों को अपनी जेब पैसे खर्च कर दवाएं खरीदनी पड़ीं।

शर्मा ने कहा कि सैंपलिंग के लिए चेक किए गए पांच जिला अस्पतालों पटना, जहानाबाद, बिहारशरीफ, हाजीपुर और मधेपुरा में से किसी में भी आपातकालीन सेवाओं के लिए ऑपरेशन थियेटर (ओटी) नहीं था।
उन्होंने कहा कि ओटी में आवश्यक दवाओं की कमी मानक से 64-91% के बीच दिखी। इससे साफ है कि मरीजों को आवश्यक दवाओं की भी खरीद करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) केवल जहानाबाद जिला अस्पताल में उपलब्ध थी। किसी अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) नहीं थी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पटना सहित नौ जिला अस्पतालों के पास कोई ब्लड बैंक नहीं था, दो को छोड़कर मौजूदा ब्लड बैंकों के पास 2014-20 की अवधि के दौरान वैध लाइसेंस था। रिपोर्ट में अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने वाली बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के कामकाज पर आलोचनात्मक टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017-18 के दौरान अस्पतालों को 70 आवश्यक दवा सूची (ईडीएल) दवाओं और 2018-19 के दौरान 66 ईडीएल दवाओं की आपूर्ति नहीं की गई।

पीएजी ने कहा कि बीएमएसआईसीएल विभिन्न परियोजनाओं पर 10,743 करोड़ रुपये के उपलब्ध फंड के मुकाबले केवल 3,103 (29%) खर्च कर सका। 2014-20 के दौरान बीएमएसआईसीएल द्वारा शुरू की गई कुल 1097 परियोजनाओं में से 187 को ही पूरा किया जा सका है, जबकि 523 अब भी प्रगति पर थी और 387 पर काम शुरू होना बाकी था।

Previous Post

पारा शिक्षकों के साथ न्याय किया, अब कृषक मित्रों की बारी: सीएम हेमंत सोरेन

Next Post

राज्यसभा जाना चाहेंगे : नीतीश कुमार

Next Post
राज्यसभा जाना चाहेंगे : नीतीश कुमार

राज्यसभा जाना चाहेंगे : नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In