• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

कभी इनकम टैक्स तो कभी सीएम सुरक्षा अधिकारी बन करता था ठगी, इस एक गलती से हुआ गिरफ्तार

March 28, 2022
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

कभी इनकम टैक्स तो कभी सीएम सुरक्षा अधिकारी बन करता था ठगी, इस एक गलती से हुआ गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

Image Courtesy: Google

रांची:झारखंड में फर्जी अफसर बनकर बड़े कारोबारियों से ठगी करने वाला एक शातिर पकड़ा गया है। रांची पुलिस ने सीएम सुरक्षा अधिकारी और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर शहर के विभिन्न इलाकों में ठगी करने वाले कपिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जगन्नाथपुर और सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने उसे पकड़ा। कपिल धुर्वा टंकी साइड स्थित अपनी ससुराल में रहता है।

मूलरूप से छपरा का रहने वाला कपिल सदर, सुखदेवनगर, कोतवाली, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों व आम लोगों को सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारी व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठग चुका है। पिछले 6 महीने से खुद को सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारी बताकर कपिल गुप्ता बड़ी दुकानों में जाकर ठगी को अंजाम दे रहा था।

कपिल गुप्ता सुरक्षा अधिकारी की तरह ड्रेस पहनकर नामी प्रतिष्ठानों में जाता था। वह अपने आप को सीएम सुरक्षा में तैनात अधिकारी बताकर किसी भी सामान को जल्द देने की मांग करता था। सामान खरीदने के बाद वह ऑनलाइन पेमेंट की बात करता। वह दुकानदार से कहता कि नेटवर्क फेल हो गया है इसलिए पेमेंट नहीं हो पा रहा है।

कपिल बताता था कि वह सीएम सुरक्षा में है इसलिए उसे तुरंत जाना है। दुकानदार भरोसा करके सामान दे देते लेकिन कपिल पैसा देने वापस नहीं लौटता। उसके फर्जीवाड़े की शिकायत रांची के कोतवाली, जगन्नाथपुर थाने में भी दर्ज है। कपिल गुप्ता अपने मोबाइल में फेक पेमेंट एप रखा करता था। किसी भी प्रतिष्ठान से सामान लेने के बाद वह फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए पेमेंट का नाटक करता।

उसके मोबाइल में पेमेंट दिखाता था लेकिन दुकानदार के खाते में पैसे नहीं जाते थे। वह सीएम सुरक्षा अधिकारी का धौंस दिखाता और कहता कि जब पैसे मैंने भेज दिए हैं तो मिल ही जाएंगे।

कचहरी रोड स्थित तिरुपति बालाजी डॉट कॉम में बीते 10 फरवरी को कपिल गया। दुकान संचालक सुशील कुमार लोहिया को बताया कि वह सीएम की सुरक्षा अधिकारी है। दुकानदार जल्दी एक मोबाइल दिखाएं। उसने दुकान से एक कीमती मोबाइल लिया। बिल में अपना नाम संजू कुमार सिंह लिखवाया। कहा कि ऑन लाइन पेमेंट कर दिए हैं। इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गया।

दुकानदार के खाते में कोई राशि नहीं आयी। दुकानदार ने 27 फरवरी को उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी इसी मोबाइल को यूज करने के चक्कर में पकड़ा गया।

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर की ठगी

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन नाम के एक व्यक्ति को भी उसने अपना शिकार बनाया। उसने खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर उससे भाड़े पर कार ले ली। साथ ही नया कार फाइनांस कराने के एवज में तीस हजार रुपए की भी ठगी कर ली। उस कार को भी इनकम टैक्स कार्यालय में भाड़े पर लगवाने का झांसा दिया। उसने न तो कार लौटाया और न ही भाड़ा दिया। इसके बाद पीड़ित अमन ने आरोपी के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी।

Previous Post

दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

Next Post

युवक ने सोते हुए बड़े भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

Next Post
पत्नी ने भाई, बहन के साथ मिलकर काटी पति की नाक

युवक ने सोते हुए बड़े भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In