• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पत्नी ने भाई, बहन के साथ मिलकर काटी पति की नाक

युवक ने सोते हुए बड़े भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

March 28, 2022
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

युवक ने सोते हुए बड़े भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पत्नी ने भाई, बहन के साथ मिलकर काटी पति की नाक

symbolic picture

साहिबाबाद: शहीदनगर में रविवार सुबह छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोरकद हत्या कर दी। हत्या का कारण आपसी कलह व संपत्ति विवाद को लेकर होना सामने आया है। दोनों भाई नशे का सेवन करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। आरोपी को आला कत्ल के साथ हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी 29 वर्षीय सुलेमान रविवार सुबह को अपने घर पर सो रहा था। पुलिस के मुताबिक उसका 22 वर्षीय छोटा भाई अमान करीब साढ़े नौ बजे ऊपर छत से नीचे आया। उसने अपने बड़े भाई सुलेमान पर सोते हुए हमला कर दिया। पहला चाकू सुलेमान के पैर पर चाकू मारा। सुलेमान ने जागने विरोध किया तो अमान ने सुलेमान पर चाकू से कई वार किए। इससे सुलेमान लहूलुहान हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर आ गए और आरोपी मौके से भाग गया। चाकू के वार से काफी खून बहने की वजह से सुलेमान की मौत हो गई। परिजन सुलेमान को अस्पताल भी नहीं ले जा सके।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शहीद नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी अमान सीमापुरी के कूड़ेदान में खून से सने कपड़े और चाकू फेंक आया था। घर के पास से पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटे भाई ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ही अपने बड़े भाई सुलेमान की हत्या की। दोनों ही नशे का सेवन करते थे। दोनों में आए दिन विवाद भी होता रहता था। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े को लेकर परिवार के अन्य लोग भी परेशान रहते थे। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरेापी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद हुआ है। इस मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

साहिबाबाद के शहीदनगर में 29 वर्षीय सुलेमान दो छोटे भाई व मां के साथ रहता था। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई 20 वर्षीय सलमान मानसिक रूप से बीमार रहता है। सुलेमान कोई काम नहीं करता था। कभी-कभी पल्लेदारी का काम कर लेता था। दूसरे नंबर का 22 वर्षीय भाई अमान आइसक्रीम का ठेला लगाता है। तीनों भाई मां के साथ ही एक कमरे के मकान में रह रहे थे। तीनों में से किसी की भी शादी नहीं हुई थी।

रिश्तों का कत्ल करने में नहीं कांप रहे हाथ
ट्रांस हिंडन। मुनीश शर्मा। कोरोना के बाद आए अनिश्चिता के दौर, स्वार्थ, गलत सोच व नशे की लत ने इंसान को क्रूर बना दिया है। वर्तमान हालात में आए बदलाव के चलते जमीन, संपत्ति, महिलाओं को लेकर विवादों छींट खून के रिश्तों पर भी पड़ रही हैं। इससे खून के रिश्ते भी दरक रहे हैं। जब सगी संबंधी रिश्तों का कत्ल करते हैं। इसका प्रभाव समाज पर भी पड़ता है। हर कोई ऐसी घटनाओं निंदा करता है। गाजियाबाद में तीन माह में कई बार अपनों ने ही खून के रिश्तों का दागदार किया है। इसमें पति पत्नी का रिश्ता दागदार होने से लेकर पिता पुत्रियों का रिश्ता व सगे भाईयों का रिश्ता प्रभावित हुआ है।

मनोविज्ञान प्रोफेसर डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में अनिश्चिता के दौर में तनाव के चलते व्यक्ति प्रभावित हुआ है। सभी के परेशान होने के चलते आपसी सहानुभूति भी एक-दूसरे को नहीं दे पा रहे हैं। नतीजन चिंता व अवसाद हावी हो रहा है। इसी के चलते लोगों के व्यवहार में परिवर्तन हो रहा है। इसकी परिणाम घरेलू हिंसा, अपसी रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं। पिता और बच्चों के संबंधों पर भी प्रभाव है। समाज शास्त्री डा. राकेश गर्ग ने बताया कि लोगों की संयुक्त परिवार से दूरी बढ़ी है। दिल्ली एनसीआर में लोग अकेले या एकल परिवार में ही रह रहे हैं। जबकि संयुक्त परिवार में व्यक्ति अपनों के बीच घिरा रहता था। एकांत के चलते लोग तनाव और अवसाद की चपेट में आ जाते हैं। आर्थिक तंगी और नशे की लत से भी रिश्ते दागदार हो रहे हैं। समाज में खून के रिश्तों का कत्ल होने की घटनाएं दुखद हैं।
Previous Post

कभी इनकम टैक्स तो कभी सीएम सुरक्षा अधिकारी बन करता था ठगी, इस एक गलती से हुआ गिरफ्तार

Next Post

गाजियाबाद: मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड शिक्षिका से 30.80 लाख ठगे

Next Post
गाजियाबाद: मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड शिक्षिका से 30.80 लाख ठगे

गाजियाबाद: मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड शिक्षिका से 30.80 लाख ठगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In