आगरा:किशोरी की बोली लगा सामूहिक दुष्कर्म में शामिल तीसरे आरोपित तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपितों ने किशोरी की एक रात में तीन बार बोली लगाई थी।फरार आरोपित के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह कबाड़ कारोबारी है। पुलिस शुक्रवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी।
दोस्त ने दिया धोखा
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को दोस्त मोहम्मद समीर ने धोखा दे दिया था। वह घर से उसके पास आई थी। समीर उसे फरजाना और आसमा नाम की महिलाओं को सौंप आया था। दोनों ने उसे देह व्यापार रैकेट चलाने वाली मीना के हवाले कर दिया था। मीना ने उसे देह व्यापार में ढकेल दिया। पुलिस ने आरोपिताें की गिरफ्तारी के बाद किशोरी से उनकी शिनाख्त कराई। आरोपित संजीव मित्तल खुद को निर्दोष बता रहा था। पीड़िता ने उसकी बोलती बंद कर दी। किशोरी ने कहा कि झूठ मत बोलें। वह उसे टिप देकर गए थे।
तीसरे की गिरफ्तारी में पुलिस
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि संजीव ने दो हजार और योगेश दीक्षित ने डेढ़ हजार रुपये मीना को दिए थे। योगेश और संजीव दोनों व्यापारी हैं। पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपित की पहचान हो गई है। वह यमुना पार का रहने वाला है। कबाड़ कारोबारी है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

