डेस्क : भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित विज्ञान-फंतासी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे भाग को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसका दूसरा भाग दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि फिल्म की शूटिंग तेज़ी से आगे बढ़ रही है और पूरी टीम का लक्ष्य इसे अप्रैल 2026 तक पूरा करने का है।
इस बहुचर्चित परियोजना में एक बार फिर कई दिग्गज कलाकार अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में कल्कि 2898 एडी के दूसरे भाग में अमिताभ बच्चन, कमल हासन तथा साईं पल्लवी जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दूसरे भाग में कहानी को और व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा तथा पहले भाग की तुलना में अधिक उन्नत दृश्य प्रभावों और तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
गौरतलब है कि पहले भाग ने अपनी भव्यता और अनोखे कथानक के कारण दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई थी।
फिलहाल, दर्शकों की निगाहें फिल्म की आधिकारिक घोषणा और आगे के अपडेट पर टिकी हुई हैं।











मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
