मुंबई:कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम‘ हर दिन बीतने के साथ नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो रहे हैं लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी है। खासकर तमिलनाडु में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या फिल्म को देखने पहुंच रही है। फिल्म ने केवल तमिलनाडु में ही 150 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2‘ ने यह कारनामा कर दिखाया था। मूलरूप से तेलुगू में बनी ‘बाहुबली 2‘ ने राज्य में 146 करोड़ कमाए थे।
ट्रेड एनालिस्ट ने क्या कहा
शुक्रवार को ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि ‘विक्रम‘ राज्य में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए तैयार है। ‘विश्वसम‘ और ‘बाहुबली 2‘ को पीछे छोड़ ‘विक्रम‘ तमिलनाडु में कमाई के आंकड़े को जल्द ही पार कर पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।‘
दूसरी फिल्मों से कहीं आगे
‘विक्रम‘ पहले ही तमिलनाडु में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इसने ‘बीस्ट‘ के 119 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। वहीं कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2‘ ने तमिलनाडु में 100 करोड़ का बिजनेस किया था।
वर्ल्डवाइड बस रजनीकांत की फिल्म से पीछे
वर्ल्डवाइल्ड ‘विक्रम‘ 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। किसी तमिल फिल्म के वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कलेक्शन के मामले में ‘विक्रम‘ दूसरे नंबर पर है। टॉप पर रजनीकांत की 2.0 है, जिसने 655 करोड़ की कमाई की थी।
निर्देशन और कलाकार
‘विक्रम‘ में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल हैं। सूर्या कैमियो रोल में दिखे हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
