• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोलकाता रेप और मर्डर केस:

कोलकाता रेप और मर्डर केस: सीबीआई की रिपोर्ट में बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप

August 22, 2024
बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

June 22, 2026
सावन माह की शुरुआत और अंत दोनों ही बेहद शुभ

सावन 2026 : जब धरती पर उतरती है शिव-भक्ति की वर्षा

June 22, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 22 जून 2026

June 22, 2026
भारत-दक्षिण अफ्रीका

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

June 21, 2026
“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 21, 2026
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कोलकाता रेप और मर्डर केस: सीबीआई की रिपोर्ट में बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 22, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोलकाता रेप और मर्डर केस:

नई दिल्ली:कोलकाता की डॉक्टर के रेप और मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। एजेंसी ने अदालत में सुनवाई के दौरान बंगाल पुलिस और सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। अदालत ने कहा कि घटनास्थल से छेड़छाड़ की गई है। इसके चलते कुछ सबूत भी खत्म होने का संकट है। हालत ऐसी है कि जांच शुरू कर पाना भी एक चुनौती है। सीबीआई का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘पहली एफआईआर पीड़िता के अंतिम संस्कार के बाद रात को 11:45 बजे दर्ज हुई। पहले पैरेंट्स को बताया गया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। फिर मौत बताया। इसके बाद जब पीड़िता के दोस्तों ने वीडियोग्राफी की बात कही तो ऐसा नहीं किया गया। ऐसा साफ लगता है कि इस केस में कुछ गड़बड़ी हुई है।’

इस केस की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच का रवैया भी सख्त दिखा। अदालत ने बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल से पूछा कि कब पता चला कि यह अप्राकृतिक मौत का मामला लगता है। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि दोपहर 1:45 मिनट पर यह दर्ज किया गया। इसके बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का फैसला लिया गया।

जस्टिस पारदीवाला बोले- 30 सालों के करियर में ऐसा नहीं देखा

इस दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला ने यह भी कहा कि मैंने 30 सालों में ऐसी घटना नहीं देखी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सही प्रक्रिया का पालन ही नहीं किया।कोर्ट ने यह भी कहा कि जब सुबह के वक्त ही पता चल गया कि यह अप्राकृतिक जांच का मामला है तो फिर क्राइम सीन को चिह्नित करके घेराबंदी करने में देरी क्यों की गई। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा नहीं है। पूरे क्राइम सीन की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।

चीफ जस्टिस बोले- मैंने सरकारी अस्पतालों की हालत देखी, फर्श पर भी सोया

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इस दौरान यह भी कहा कि डॉक्टरों को काम पर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि डॉक्टरों को कई बार लगातार 36 घंटे तक काम करना पड़ता है। इसके अलावा खराब परिस्थितियों में भी काम करते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा, ‘कृपया डॉक्टरों को भरोसा दिलाएं कि हम उनके लिए चिंतित हैं कि उन्हें 36 घंटे काम करना पड़ता है। हम सभी के परिवार में लोग हैं और रिश्तेदार हैं और हम लोग भी सरकारी अस्पताल जाते हैं। एक बार मैं सरकारी अस्पताल के फर्श पर भी सोया, जब एक रिश्तेदार बीमार थे। हमने देखा कि कैसे डॉक्टरों को 36 घंटे तक भी लगातार काम करना पड़ता है।’

Previous Post

नोएडा में लाशों के बीच गंदा काम, पोस्टमॉर्टम हाउस का वीडियो लीक होने पर ऐक्शन

Next Post

छतरपुर में थाने पर हमला: 45 लोगों पर एफआईआर, हाजी अली का मकान ध्वस्त

Next Post
छतरपुर में थाने पर हमला: 45 लोगों पर एफआईआर, हाजी अली का मकान ध्वस्त

छतरपुर में थाने पर हमला: 45 लोगों पर एफआईआर, हाजी अली का मकान ध्वस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत
  • सावन 2026 : जब धरती पर उतरती है शिव-भक्ति की वर्षा
  • आज का राशिफल : 22 जून 2026
  • विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया
  • “नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In